बुधवार, 19 मई 2021

आलोक यात्री

 📎 परेशानी हालात से नहीं, / ख़्यालात से खड़ी होती है


करीब पचास दिन से मैं भी मौज़ूदा हालात से दो-चार हूं

इस दौरान वक़्त के कई थपेड़े भी खाए

आता जाता समय गाहे-बगाहे चपत सी मार कर भी गुज़रा

अब भी वक़्त किसी न किसी तरह से चपत जड़ ही देता है

शिकायत किससे करें

गिला किससे...

बस... शहरयार का कहा याद आ रहा है...

"ये क्या जगह है दोस्तों, ये कौन सा दयार है हद-ए-निगाह तक जहां गुबार ही गुबार है..." 

मेरा मानना है कि

परेशानी हालात से नहीं, ख़्यालात से खड़ी होती है

हमारे इर्द-गिर्द हालात बेशक अच्छे नहीं हैं 

लेकिन इन हालात को लेकर विभिन्न माध्यमों द्वारा जो ख़्यालात परोसे जा रहे हैं वह सिर्फ खौफ का पैराहन तैयार कर हमें पहनाते रहते हैं

और हम कमीज़ के ऊपर कमीज़ की तरह डर के ऊपर डर ओढ़ते रहते हैं

हर कोई अपने-अपने अंतर्द्वंद्व से आतंकित सा नज़र आता है

अपनी पीड़ा सार्वजनिक रूप से व्यक्त करने के प्रयास में खौफ के मंज़र में कुछ और इज़ाफा कर जाता है

कई बार तो ऐसा लगता है कि उस परम शक्ति ने हमारी सलीब मुकर्रर कर रखी है 

और हम अपनी सलीब पर खड़े-खड़े काल के अंतर में बेबसी से टुकुर-टुकुर ताक रहे हैं

जेहन हाथ पांव सब विद्रोह पर आमादा हैं

सोशल मीडिया पर जो कुछ चल रहा है काश उससे खौफ की जगह कुछ संजीवनी ही हासिल हो जाए

मित्रों से भी आग्रह है कि 

इस संकटकाल में जितनी वैचारिक संजीवनी बांट सकें बांटें 

इस अभयदान की मुझे ही नहीं पूरे समाज को बहुत आवश्यकता है

धन्यवाद 🙏🙏🙏🙏

डॉ नागेश पाण्डेय संजय और बाल साहित्य

मान्यवर,?/ आपको इस श्रमसाध्य अद्यतन कार्य पर मेरी हार्दिक बधाई! 

हिंदी बाल साहित्य पर वर्ष 2011 तक के 125 शोधप्रबंधों की विषयगत जानकारी पहली बार मेरे आलेख 'बाल साहित्य में अनुसंधान' शीर्षक से डॉ. गिरिराज शरण अग्रवाल द्वारा संपादित 'शोध दिशा', सितंबर 2011 (अंक 15)  में प्रकाशित हुई थी। उक्त आलेख मेरी पुस्तक 'बाल साहित्य : सृजन और समीक्षा' (2012) तथा आठ खण्डों में आए 'भारतीय बाल साहित्य कोश' (संपादक डॉ सुरेश गौतम) में भी संकलित है। 

मैंने बाल साहित्य के क्षेत्र में सम्पन्न लघु शोध प्रबंधों पर पहली बार आलेख तैयार किया था, जो बाल वाटिका, जून 2004 अंक में डॉ.भैरूंलाल गर्ग जी ने प्रकाशित किया था। यह आलेख भी मेरी उक्त पुस्तक में संकलित है। 

ध्यातव्य है, बाल साहित्य में शोध की शुरुआत 1952 में लघु शोध प्रबंध से ही हुई थी। बाद में भारत मे बाल साहित्य पर पी-एच.डी. उपाधि हेतु सबसे पहला शोध 1960 में कोलकाता विश्वविद्यालय से आशा गंगोपाध्याय ने बांग्ला में किया था। हिंदी में बाल साहित्य पर शोध की शुरुआत भले ही बाद में हुई किन्तु आज हिंदी में सर्वाधिक कार्य हो चुका है। 

बाल साहित्य शोध प्रबंधों के सार संक्षेप सबसे पहले डॉ. हरिकृष्ण देवसरे जी द्वारा संपादित पुस्तक बाल साहित्य रचना और समीक्षा (1979) में प्रकाशित हुए थे। इसके बाद बाल दर्शन, मासिक पत्रिका, कानपुर ने भी शोध सार प्रकाशित करने के लिए नियमित स्तम्भ 'बाल साहित्य अनुसंधान परिचय'  जून 1993 से प्रारम्भ किया था। 

बाल साहित्य के क्षेत्र में अनुसंधान की आशातीत प्रगति नि:सन्देह गौरवपूर्ण है।

बार बार याद आए वे दिन

 *बहुत सुंदर, जरूर पढ़ें, आप पहली लाइन पढ़ते ही खुद इसके मुख्य नायक हो जाएंगे*


    😊😊🥰


बचपन में स्कूल के दिनों में क्लास के दौरान टीचर द्वारा पेन माँगते ही हम बच्चों के बीच राकेट गति से गिरते पड़ते *सबसे पहले उनकी टेबल तक पहुँच कर पेन देने की अघोषित प्रतियोगिता* होती थी। 


जब कभी मैम किसी बच्चे को क्लास में कापी वितरण में अपनी मदद करने पास बुला ले, तो *मैडम की सहायता करने वाला बच्चा अकड़ के साथ "अजीमो शाह शहंशाह" बना क्लास में घूम-घूम* कर कापियाँ बाँटता और *बाकी के बच्चे मुँह उतारे गरीब प्रजा की तरह* अपनी चेयर से न हिलने की बाध्यता लिए बैठे रहते। *टीचर की उपस्थिति* में क्लास के भीतर *चहल कदमी की अनुमति कामयाबी की तरफ पहला कदम* माना जाता था। 


उस मासूम सी उम्र में उपलब्धियों के मायने कितने अलग होते थे 

A) टीचर ने क्लास में सभी बच्चों के बीच अगर हमें हमारे नाम से पुकार लिया .....

B) टीचर ने अपना रजिस्टर स्टाफ रूम में रखकर आने बोल दिया तो समझो कैबिनेट मिनिस्टरी में चयन का गर्व होता था।


आज भी याद है जब बहुत छोटे थे तब बाज़ार या किसी समारोह में हमारी टीचर दिख जाए तो भीड़ की आड़ ले छिप जाते थे। जाने क्यों, किसी भी सार्वजनिक जगह पर टीचर को देख हम छिप जाते थे?


कैसे भूल सकते है, अपने उन गणित के टीचर को जिनके खौफ से 17 और 19 का पहाड़ा याद कर पाए थे। 


कैसे भूल सकते है उन हिंदी शिक्षक को जिनके आवेदन पत्रों से ये गूढ़ ज्ञान मिला कि बुखार नही *ज्वर पीड़ित होने के साथ विनम्र निवेदन कहने के बाद ही तीन दिन का अवकाश* मिल सकता है।  


अपने उस कक्षा शिक्षक को कैसे भूले जो शोर मचाते बच्चों से भी ज्यादा ऊँची आवाज़ में गरजते:- *"मछली बाज़ार है क्या?”*.... 

मैंने तो मछली बाज़ार में मछलियों के ऊपर कपड़ा हिलाकर  मक्खी उड़ाते खामोश दुकानदार ही देखे हैं।


वो टीचर तो आपको भी बहुत अच्छे से याद होंगे जिन्होंने *आपकी क्लास को स्कूल की सबसे शैतान क्लास की उपाधि* से नवाज़ा था।  


उन टीचर को तो कतई नही भुलाया जा सकता जो होमवर्क कापी भूलने पर ये कहकर कि  ... *“कभी खाना खाना भूलते हो?”* ... बेइज़्ज़त करने वाले तकियाकलाम  से हमें शर्मिंदा करते थे।


टीचर के महज़ इतना कहते ही कि  *"एक कोरा पेज़ देना"* पूरी क्लास में फड़फड़ाते 50 पन्ने फट जाते थे। 


क्या आप भूल सकते है गिद्ध सी पैनी नज़र वाले अपने उस टीचर को जो बच्चों की टेबल के नीचे छिपाकर कापी के आखरी पन्नों पर चलती दोस्तों के मध्य लिखित गुप्त वार्ता को ताड़ कर अचानक खड़ा कर पूछते *"तुम बताओ मैंने अभी अभी क्या पढ़ाया?"*


टीचर के टेबल के *पास खड़े रहकर कॉपी चेक कराने* के बदले यदि *सौ दफा सूली पर लटकना पड़े तो वो ज्यादा आसान* लगता था। 


क्लास में टीचर के प्रश्न पूछने पर उत्तर याद न आने पर कुछ लड़कों के हाव भाव ऐसे होते थे कि *उत्तर तो जुबान पर रखा है बस जरा सा छोर हाथ नहीं आ रहा*। ये ड्रामेबाज छात्र उत्तर की तलाश में कभी छत ताकते, कभी आँखे तरेरते, कभी हाथ झटकते। देर तक आडम्बर झेलते झेलते आखिर टीचर के सब्र का बांध टूट जाता -- you, yes you, get out from my class ....।  


सुबह की प्रार्थना में जब हम दौड़ते भागते देर से पहुँचते तो हमारे शिक्षकों को रत्तीभर भी अंदाजा न होता था कि हम शातिर छात्रों का ध्यान *प्रार्थना में कम, और आज के सौभाग्य से कौन कौन सी टीचर अनुपस्थित है, के मुआयने में ज्यादा* रहता था। 


आपको भी वो टीचर याद है न, जिन्होंने ज्यादा *बात करने वाले दोस्तों की सीट्स बदल उनकी दोस्ती  कमजोर करने की साजिश* की थी। 


मैं आज भी दावा कर सकता हूँ, कि एक या दो टीचर्स शर्तिया ऐसे होते है *जिनके सर के पीछे की तरफ़ अदृश्य नेत्र का वरदान मिलता* है, ये टीचर ब्लैक बोर्ड में लिखने में व्यस्त रहकर भी चीते की फुर्ती से पलटकर कौन बात कर रहा है का सटीक अंदाज़ लगाते थे। 


वो टीचर याद आये या नहीं जो *चाक का उपयोग लिखने में कम और बात करते बच्चों पर भाला फेंक शैली* में ज्यादा लाते थे?   


जब टीचर एग्जाम हाल में प्रश्न पत्र पकड़कर घूमते और पूछते "एनी डाउट्" तब मुझे तो फिजिक्स पेपर में हमेशा एक ही डाउट रहता था कि हमें ये ग्राफ पेपर क्यों मिला है जबकि प्रश्रपत्र में ग्राफ किसमें बनाना है मुझे तो यही नहीं समझ आ रहा। मैं अपनी मूर्खता जग जाहिर ना करके चारों ओर सर घुमाकर देखते चुप बैठा रहता। 


हर क्लास में एक ना एक बच्चा होता ही था, जिसे अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करने में विशेष महारत होती थी और ये प्रश्नपत्र थामे एक अदा से खड़े होते थे... *मैम आई हैव आ डाउट  इन क्वैशच्यन नम्बर 11*  ....हमें डेफिनेशन के साथ एग्जाम्पल भी देना है क्या? *उस इंटेलिजेंट की शक्ल देख खून खौलता*।


परीक्षा के बाद जाँची हुई कापियों का बंडल थामे कॉपी बाँटने क्लास की तरफ आते  शिक्षक साक्षात सुनामी लगते थे। 


ये वो दिन थे, जब कागज़ के एक पन्ने को छूकर खाई  *'विद्या कसम'  के साथ बोली गयी बात, संसार का अकाट्य सत्य*, हुआ करता था। 


मेरे लिए आज तक एक रहस्य अनसुलझा ही है कि *खेल के पीरियड का 40 मिनिट छोटा और इतिहास का पीरियड वही 40 मिनिट लम्बा कैसे* हो जाता था ??


सामने की सीट पर बैठने के नुकसान थे तो कुछ फायदे भी थे। मसलन चाक खत्म हुई तो मैम के इतना कहते ही कि *"कोई भी जाओ  बाजू वाली क्लास से चाक ले आना"* सामने की सीट में बैठा बच्चा लपक कर क्लास के बाहर, दूसरी क्लास में *"मे आई कम इन" कह सिंघम एंट्री करते।* 


"सरप्राइज़ चेकिंग" पर हम पर कापियाँ जमा करने की बिजली भी गिरती थी, सभी बच्चों को चेकिंग के लिए कापी टेबल पर ले जाकर रखना अनिवार्य होता था। टेबल पर रखे जा रहे कापियों के ऊँचे ढेर में *अपनी कापी सबसे नीचे दबा आने पर तूफ़ान को जरा देर के लिए टाल आने की तसल्ली मिलती थी* 


हर समय एक ही डायलाग सुनते  “तुम लोगो का शोर प्रिंसिपल रूम तक सुनाई दे रहा है।“  अमा हद है यार ! *अब प्रिंसिपल रूम बाज़ू में है इस बात पे हम बच्चों की लिप्स सर्जरी कर सिलवा दोगे या जीभ कटवा दोगे क्या*?  

हमें भी तो प्रिंसिपल रूम की सारी बातें सुनाई देती है | हमने तो कभी शिकायत नहीं की।😃


वो निर्दयी टीचर जो पीरियड खत्म होने के बाद का भी पाँच मिनिट पढ़ाकर हमारे लंच ब्रेक को छोटा कर देते थे। चंद होशियार बच्चे हर क्लास में होते हैं जो मैम के क्लास में घुसते ही याद दिलाने का सेक्रेटरी वाला काम करते थे *"मैम कल आपने होमवर्क दिया था।"* जी में आता था इस आइंस्टीन की औलाद को डंडों से धुन के धर दो। 


तमाम शरारतों के बावजूद ये बात सौ आने सही हैं कि बरसों बाद उन टीचर्स के प्रति स्नेह और सम्मान बढ़ जाता है, अब वो किसी मोड़ पर अचानक मिल जाएं तो बचपन की तरह अब हम छिपेंगे तो कतई नहीं।


आज भी जब मैं अपने स्कूल या कालेज की बिल्डिंग के सामने से गुजरता हूँ तो लगता है कि एक दिन था जब ये बिल्डिंग मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा थी। अब उस बिल्डिंग में न मेरे दोस्त हैं, न हमको पढ़ाने वाले वो टीचर्स। बच्चों को लेट एंट्री से रोकने गेट बंद करते स्टाफ भी नहीं दिखते जिन्हें देखते ही हम दूर से चिल्लाते थे “गेट बंद मत करो भैय्या प्लीज़”  वो बूढ़े से बाबा भी नहीं हैं जो मैम से सिग्नेचर लेने जब जब  लाल रजिस्टर के साथ हमारी क्लास में घुसते, तो बच्चों में ख़ुशी की लहर छा जाती *“कल छुट्टी है”* 


अब *स्कूल के सामने से निकलने से एक टीस सी उठती* है जैसे मेरी कोई बहुत अजीज चीज़ छिन गयी हो। आज भी जब उस इमारत के सामने से निकलता हूँ, तो पुरानी यादों में खो जाता हूं।


स्कूल/कालेज की शिक्षा पूरी होते ही व्यवहारिकता के कठोर धरातल में, अपने उत्तरदाइत्वों को निभाते, दूसरे शहरों में रोजगार का पीछा करते, दुनियादारी से दो चार होते, जिम्मेदारियों को ढोते हमारा संपर्क उन सबसे टूट जाता है, जिनसे मिले मार्गदर्शन, स्नेह, अनुशासन, ज्ञान, ईमानदारी, परिश्रम की सीख और लगाव की असंख्य कोहिनूरी यादें किताब में दबे मोरपंख सी साथ होती है, जब चाहा खोल कर उस मखमली अहसास को छू लिया। 

               ***

🙏एक नटखट छात्र 🙏

मंगलवार, 18 मई 2021

नीम बरगढ़ संवाद / बीना शर्मा

 सड़क विस्तार के लिए


प्रस्तुति -  बीना शर्मा

सारे पेड़ों के कटने के बाद 

बस बचे हैं एक नीम और बरगद 

जो अस्सी साल के साथ में 

शोकाकुल हैं पहली बार



नीम बोला 

परसों जब हरसिंगार कटा था 

तो बहुत रोया बेचारा 

सारे पक्षियों ने भी शोर मचाया 

गिरगिट ने रंग बदले  

गिलहरयां फुदकी 

मगर कुल्हाड़ी नहीं पसीजी 

और फिर वो मेरे से दो पौधे छोड़कर 

जब शीशम कटा ना 

तो लगा कि मैं भी रो दूँगा 

चिड़िया के घौसलो से अंडे गिर गए

गिलहरियों को तो मैंने जगह दे दी 

मगर तोते के बच्चे कोटर से गिरते ही मर गए


बरगद कराहा 

वो मेरे पास में आम, गुंजन और महुआ थे ना 

बेचारे गिड़गिड़ाए कि

हमारी सड़क वाली तरफ की टहनियां काट दो 

सारे पक्षियों ने भी 

चीं-चीं कर गोल-गोल चक्कर काटकर गुज़ारिश की 

कि मत छीनो हमारा घर 

पर पता नहीं ये आदमलोग 

कौनसी ज़बान समझते हैं 

धड़ाम करके कटकर ये नीचे गिरे 

तो ज़मीन कंपकंपाई 

मानो अपनी छाती पीट रही हो 


नीम और बरगद बोले आपस में 

ख़ैर जो हुआ सो हुआ 

अब हम दोनों ही सम्भालेंगे 

पक्षियों से लेकर 

छाया में रूकने वालों को 


अचानक बरगद बोला 

ये लकड़हारे फिर लौट आए 

कहीं हमें तो नहीं काटेंगे

कहकर बरगद ने जोर से झुरझरी ली 

नीम ने भरोसा दिलाया 

अरे, ऐसे ही आए होंगे 

सड़क तो बन गई है ना 

अब भला क्यों काटेंगे हमें


थोड़ी देर में निशान लगने लगते हैं 

आदमलोग कह रहे हैं 

कि बसस्टॉप के लिए यही सबसे सही जगह हैं 

इन दोनों को काट देते हैं 

छोटा-सा शेड लग जाएगा 

लिख देंगे प्रार्थना बस-स्टैंड 


नीम चिल्लाया 

अरे, मत काटो 

हमारी छाया में बेंच लगा दो 

हवा दे देंगे हम टहनियां हिलाकर 

निम्बोली भी मिलेगी 

और अच्छा लगेगा पक्षियों को देखकर 


बरगद ने हामी भरी 

सारे पक्षी आशंकित से नीचे ताकने लगे 

आर्तनाद बेकार गया 

पहले नीम की बारी आई

आँख में आँसू भर नीम ने टहनियाँ हिलाई

बरगद ने थामा क्षण भर नीम को 

गलबहियाँ डाली दोनों ने 

और धड़ाम से ख़त्म हो गया एक संसार 

अब बरगद देख रहा है 

उन्हें अपने पास आते 

सिकुड़ता है 

टहनियां हिलाता है 

कातर नज़रों से ताकता है इधर-उधर 

पक्षी बोलते-डोलते हैं 

मगर नाशुक्रे आरी रखते हैं 

और फिर सब ख़त्म 


ये नीम और बरगद का क़त्ल नहीं है 

एक दुनिया का उजड़ना है 

बेज़ुबान जब मरते हैं 

तो बदले में 

बहुत कुछ दफ़न हो जाता है 


सुनो , कर्मफ़ल यहीं भुगतने पड़ते हैं

  आज सब ऑक्सीजन को तरसते हैं।


  ll    प्रस्तुति - बीना शर्मा  ll 


Copied

बुधवार, 12 मई 2021

सुंदत कांड के लाभ

 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺



सुंदरकाण्ड का पाठ करने के चमत्कारिक 10 फायदे*




महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण पर आधारित तुलसीकृत महाकाव्य रामचरित मानस का पंचम सोपान है सुंदरकाण्ड। सुंदरकाण्ड में रामदूत, पवनपुत्र हनुमान का यशोगान किया गया है। आओ जानते हैं सुंदरकाण्ड का पाठ करने के चमत्कारिक लाभ।


 


1. सुंदरकाण्ड का पाठ सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना गया है। किसी भी प्रकार की परेशानी या संकट हो, सुंदरकाण्ड के पाठ से यह संकट तुरंत ही दूर हो जाता है।


 


2. सुंदरकांड के पाठ से भूत, पिशाच, यमराज, शनि राहु, केतु, ग्रह-नक्षत्र आदि सभी का भय दूर हो जाता है।


 


3. हनुमानजी के सुंदर काण्ड का पाठ सप्ताह में एक बार जरूर करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र, ज्योतिष के अनुसार भी विषम परिस्थितियों सुंदरकांड पाठ करने की सलाह दी जाती है।


4. जीवन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो आप संकल्प लेकर लगातार सुंदरकांड का पाठ करें। सुंदरकांड पाठ से एक नहीं बल्कि अनेक सैकड़ों समस्याओं का समाधान तुरंत मिलने लगता है।


 


5. श्रीराम चरित्र मानस को रचने वाले गोस्वामी तुलसीदास के अनुसार हनुमान जी को जल्द प्रसन्न

करने के लिए सुंदरकांड का पाठ 1 रामबाण उपाय है सुंदरकांड पाठ करने वालों के जीवन में खुशियों का संसार होता है और आपका जीवन सुखमय होता है।


6. सुंदरकांड करने वाले व्यक्ति के अंदर सकारात्मक और विचारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। वह व्यक्ति किसी भी कार्य में अपनी रुचि दिखाता है तो उसमें सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।


 


7. सुंदरकाण्ड का पाठ करने से व्यक्ति के मन से भय जाता रहता है और आत्मविश्वास एवं इच्छाशक्ति प्रबल हो जाती है।


 


8. साप्ताहिक पाठ करने से गृहकलेश दूर होता है और परिवार में खुशियां बढ़ती हैं।


 


9. नियमित पाठ करने से कर्ज और रोग से छुटकारा मिलता है।


 


10. हनुमानजी की भक्ति करने और नियमित सुंदरकाण्ड का पाठ करने से व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में सफलता से आगे बढ़ता है।🌺🌺🌺🌺🌺सुंदरकाण्ड का पाठ करने के चमत्कारिक 10 फायदे*




महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण पर आधारित तुलसीकृत महाकाव्य रामचरित मानस का पंचम सोपान है सुंदरकाण्ड। सुंदरकाण्ड में रामदूत, पवनपुत्र हनुमान का यशोगान किया गया है। आओ जानते हैं सुंदरकाण्ड का पाठ करने के चमत्कारिक लाभ।


 


1. सुंदरकाण्ड का पाठ सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना गया है। किसी भी प्रकार की परेशानी या संकट हो, सुंदरकाण्ड के पाठ से यह संकट तुरंत ही दूर हो जाता है।


 


2. सुंदरकांड के पाठ से भूत, पिशाच, यमराज, शनि राहु, केतु, ग्रह-नक्षत्र आदि सभी का भय दूर हो जाता है।


 


3. हनुमानजी के सुंदर काण्ड का पाठ सप्ताह में एक बार जरूर करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र, ज्योतिष के अनुसार भी विषम परिस्थितियों सुंदरकांड पाठ करने की सलाह दी जाती है।


4. जीवन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो आप संकल्प लेकर लगातार सुंदरकांड का पाठ करें। सुंदरकांड पाठ से एक नहीं बल्कि अनेक सैकड़ों समस्याओं का समाधान तुरंत मिलने लगता है।


 


5. श्रीराम चरित्र मानस को रचने वाले गोस्वामी तुलसीदास के अनुसार हनुमान जी को जल्द प्रसन्न

करने के लिए सुंदरकांड का पाठ 1 रामबाण उपाय है सुंदरकांड पाठ करने वालों के जीवन में खुशियों का संसार होता है और आपका जीवन सुखमय होता है।


6. सुंदरकांड करने वाले व्यक्ति के अंदर सकारात्मक और विचारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। वह व्यक्ति किसी भी कार्य में अपनी रुचि दिखाता है तो उसमें सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।


 


7. सुंदरकाण्ड का पाठ करने से व्यक्ति के मन से भय जाता रहता है और आत्मविश्वास एवं इच्छाशक्ति प्रबल हो जाती है।


 


8. साप्ताहिक पाठ करने से गृहकलेश दूर होता है और परिवार में खुशियां बढ़ती हैं।


 


9. नियमित पाठ करने से कर्ज और रोग से छुटकारा मिलता है।


 


10. हनुमानजी की भक्ति करने और नियमित सुंदरकाण्ड का पाठ करने से व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में सफलता से आगे बढ़ता है।

मंगलवार, 11 मई 2021

ख़ुशी की तलाश

 *मुस्कुराइए* / मनोज कुमार


एक औरत बहुत महँगे कपड़े में अपने मनोचिकित्सक के पास गई और बोली

"डॉ साहब ! मुझे लगता है कि मेरा पूरा जीवन बेकार है, उसका कोई अर्थ नहीं है। क्या आप मेरी खुशियाँ ढूँढने में मदद करेंगें?"

मनोचिकित्सक ने एक बूढ़ी औरत को बुलाया जो वहाँ साफ़-सफाई का काम करती थी और उस अमीर औरत से बोला - "मैं इस बूढी औरत से तुम्हें यह बताने के लिए कहूँगा कि कैसे उसने अपने जीवन में खुशियाँ ढूँढी। मैं चाहता हूँ कि आप उसे ध्यान से सुनें।"

तब उस बूढ़ी औरत ने अपना झाड़ू नीचे रखा, कुर्सी पर बैठ गई और बताने लगी - "मेरे पति की मलेरिया से मृत्यु हो गई और उसके 3 महीने बाद ही मेरे बेटे की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। मेरे पास कोई नहीं था। मेरे जीवन में कुछ नहीं बचा था। मैं सो नहीं पाती थी, खा नहीं पाती थी, मैंने मुस्कुराना बंद कर दिया था।"

मैं स्वयं के जीवन को समाप्त करने की तरकीबें सोचने लगी थी। तब एक दिन,एक छोटा बिल्ली का बच्चा मेरे पीछे लग गया जब मैं काम से घर आ रही थी। बाहर बहुत ठंड थी इसलिए मैंने उस बच्चे को अंदर आने दिया। उस बिल्ली के बच्चे के लिए थोड़े से दूध का इंतजाम किया और वह सारी प्लेट सफाचट कर गया। फिर वह मेरे पैरों से लिपट गया और चाटने लगा।"

"उस दिन बहुत महीनों बाद मैं मुस्कुराई। तब मैंने सोचा यदि इस बिल्ली के बच्चे की सहायता करने से मुझे ख़ुशी मिल सकती है,तो हो सकता है कि दूसरों के लिए कुछ करके मुझे और भी ख़ुशी मिले। इसलिए अगले दिन मैं अपने पड़ोसी, जो कि बीमार था,के लिए कुछ बिस्किट्स बना कर ले गई।"

"हर दिन मैं कुछ नया और कुछ ऐसा करती थी जिससे दूसरों को ख़ुशी मिले और उन्हें खुश देख कर मुझे ख़ुशी मिलती थी।"

"आज,मैंने खुशियाँ ढूँढी हैं, दूसरों को ख़ुशी देकर।"

यह सुन कर वह अमीर औरत रोने लगी। उसके पास वह सब था जो वह पैसे से खरीद सकती थी।

लेकिन उसने वह चीज खो दी थी जो पैसे से नहीं खरीदी जा सकती।

मित्रों! हमारा जीवन इस बात पर निर्भर नहीं करता कि हम कितने खुश हैं अपितु इस बात पर निर्भर करता है कि हमारी वजह से कितने लोग खुश हैं।

तो आईये आज शुभारम्भ करें इस संकल्प के साथ कि आज हम भी किसी न किसी की खुशी का कारण बनें।

*मुस्कुराइए*

अगर आप एक अध्यापक हैं और जब आप मुस्कुराते हुए कक्षा में प्रवेश करेंगे तो देखिये सारे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान छा जाएगी।

*मुस्कुराइए*

अगर आप डॉक्टर हैं और मुस्कराते हुए मरीज का इलाज करेंगे तो मरीज का आत्मविश्वास दोगुना हो जायेगा।

*मुस्कुराइए*

अगर आप एक ग्रहणी है तो मुस्कुराते हुए घर का हर काम किजिये फिर देखना पूरे परिवार में खुशियों का माहौल बन जायेगा।

*मुस्कुराइए* 

अगर आप घर के मुखिया है तो मुस्कुराते हुए शाम को घर में घुसेंगे तो देखना पूरे परिवार में खुशियों का माहौल बन जायेगा।

*मुस्कुराइए*

अगर आप एक बिजनेसमैन हैं और आप खुश होकर कंपनी में घुसते हैं तो देखिये सारे कर्मचारियों के मन का प्रेशर कम हो जायेगा और माहौल खुशनुमा हो जायेगा।

*मुस्कुराइए*

अगर आप दुकानदार हैं और मुस्कुराकर अपने ग्राहक का सम्मान करेंगे तो ग्राहक खुश होकर आपकी दुकान से ही सामान लेगा।

*मुस्कुराइए*

कभी सड़क पर चलते हुए अनजान आदमी को देखकर मुस्कुराएं, देखिये उसके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।

*मुस्कुराइए*

क्यूंकि मुस्कराहट के पैसे नहीं लगते ये तो ख़ुशी और संपन्नता की पहचान है।

*मुस्कुराइए*

क्यूंकि आपकी मुस्कराहट कई चेहरों पर मुस्कान लाएगी।

*मुस्कुराइए*

क्यूंकि ये जीवन आपको दोबारा नहीं मिलेगा।

*मुस्कुराइए*

क्योंकि क्रोध में दिया गया आशीर्वाद भी बुरा लगता है और मुस्कुराकर कहे गए बुरे शब्द भी अच्छे लगते हैं।

*मुस्कुराइए*

क्योंकि दुनिया का हर आदमी खिले फूलों और खिले चेहरों को पसंद करता है।

*मुस्कुराइए*

क्योंकि आपकी हँसी किसी की ख़ुशी का कारण बन सकती है।

*मुस्कुराइए*

क्योंकि परिवार में रिश्ते तभी तक कायम रह पाते हैं जब तक हम एक दूसरे को देख कर मुस्कुराते रहते है

और सबसे बड़ी बात

*मुस्कुराइए*

😊 क्योंकि यह मनुष्य होने की पहचान है। एक पशु कभी भी मुस्कुरा नही सकता।

इसलिए स्वयं भी मुस्कुराए और औराें के चहरे पर भी मुस्कुराहट लाएं.

*मुस्कुराइए क्योंकि यही जीवन है*

चिट्ठियाँ...! / मनोहर बिल्लोरे

 चिट्ठियाँ...! / मनोहर बिल्लोरे 

------------- 


चिट्ठियाँ लिखना-पढ़ना अब,  

भूल गये  बहुत सारे लोग 

पढ़ने-लिखने वालों की संख्या में 

जबकि, हुआ है बेतहाशा इज़ाफा 


सिर झुकाये तरह-तरह के कामों में 

दिन भर डूबे रहने वाले व्यस्त-पस्त, 

सनकी-सिरफिरे-से वे डाक-बाबू, 

अब नहीं रहे...  सनसनी सी फैलाती,

प्रतीक्षा की बेचैनी वह –

बनी रहती थी जो – कहाँ बची अब 

पाई-पठाई, लिखीं-पढ़ीं जातीं और 

घर-घर में, चर्चा में रहती थीं, 

जब – चिट्ठियाँ...!


जो पढ़ा-लिखा नहीं था  वह भी 

दूसरों से पढ़वा-लिखवा लेता था 

अपने दुख-दर्द, भाव-अभाव, 

हर्षोल्लास, अपनी आशा-निराशाएँ, 

चिंताएँ, दिल्लगी, हास-परिहास, 

ठिठोली, प्रेम-तरंगें, आलिंगन, 

और ज्वार--भाटे सब समां जाते 

इन दो पैसों की चिट्ठियों में…


अनपढ़ डाकिया भी -  

दूसरों से पढ़वा कर पते - 

बाँट देता था  घर-घर में  

तय समय पर  सही जगह    

सही-सही डाक...  


अब तो इस समय -  

पुश किये जाते हैं चट-पट-पट… 

मनचाहे नंबर और कर ली जाती 

बातें, झट-पट जी भर-भर… चाहें जब,  

जहाँ चाहें और हो इच्छा तो 

चेहरे पर चमकने वाले हाव-भाव भी 

देख सकते हैं  आमने-सामने


अंतर्जाल के ज़रिये, 

रेडियो-तरंगों पर सवार कर मनचाही 

किसी वाल पर, पुश या एक क्लिक में 

पहुँचा दिये जाते, संदेश–निर्देश 

कभी भी, कहीं से कहीं तक भी...


झूठ बोलना  बहलाना - टरकाना –

प्रसंगों से भटका देना, हो गया अब  

और भी आसान, बच्चे भी सीख रहे 

पूरे मनोयोग से अब यह गुर-कौशल...   


जानकारियाँ ज्यों भरी जा रहीं 

ज़ेहनों में, बहुत सारी,  बहुत भारी; 

पर - ज्ञान है कि होता जा रहा 

और-और कम... और ‘सच्चाई’ है –

कि डरी-दुबकी, सिकुड़ती-सिमटती

दिखाई देती – जगह-जगह...


एक समय था वह भी, कि जब

पहुँचते ही किसी घर में ‘तार’ – 

कुछ देर के लिये ही सही 

सनसनी-सी फैल जाती थी...  

अड़ोस-पड़ोस से मुहल्ले, गाँव, 

कस्बे के कौने-कौने तक तुरत-फुरत,  

कानों कान, कि फलाँ घर में – 

आया है ‘तार’,  बच्चे तक 

कर लेते खड़े अपने कान 

कि क्या हुआ…?


सनाके में सुनते लोग, कि 

घट गया हो जैसे उस घर में 

कोई दुर्घट, शंकाओं-कु-शंकाओं का 

हो जाता बाज़ार गर्म – भावों में 

आ जाता उछाल, मानते थे लोग,

कि - ‘कुशल और खुश’ लोग 

‘तार’ नहीं दिया करते…


प्रियों-प्रेमियों, साथियों-संबंधियों की  

पढ़ी जातीं चिट्ठियाँ घर-घर में 

भरपूर आत्मीयता के साथ  

बार-बार, लिखे हुए में ख़ोज़ा-

ढूढ़ा जाता कुछ और भी, 

संकेतों-कूटों की टटोली जातीं 

ज़ेबें, पकड़ी जाती नब्ज़ें... 


और फिर, रख दिया जाता उन्हें–

पुराने यादगार सामानों सा सहेज कर 

एहतियात के साथ, बक्सों में 

पिटारा खुलने पर और 

हाथ लगने पर जब कभी, 

प्यार से  सहलाया जाता उन्हें 

स्मृतियों में डूब कर देर तक…  


कम ही सही पर बचे हैं दीवाने...  

अब भी, लिखते-पढ़ते रहते हैं जो 

गंभीर गहन-संलग्न-तन्मयता और पूरे 

जोश-ओ-जुनून के साथ बदस्तूर, विविध 

आकार रंग, गंध स्वाद, ध्वनि और 

स्पर्श में रची-बसी चिट्ठियाँ...


अगली सदी के पुरातत्व-संग्रहालयों में 

भोज-पत्रों की तरह पीले-मटमैले 

हो गये काग़जों पर लिखी, 

सहेज कर रखी देखी-परखी जायेंगी 

क्या किसी दिन, बीत चुकी संस्कृति सी 

हमारी विरासत हस्तलिखित चिट्ठियाँ...?


चिट्ठियाँ लिखना-पढ़ना अब,  

भूल गये  बहुत सारे लोग 

पढ़ने-लिखने वालों की संख्या में

जबकि, हुआ है बेतहाशा इज़ाफा...

*

कूट नीति

 *कूटने से बढ़ती है -इम्युनिटी पॉवर*                 *दादा जी से पूछा*     *कि पहले लोग बहुत कम*           *बीमार  होते थे ?*            *तो...