बुधवार, 8 मार्च 2023

❤️हर घर में एक शबरी माँ है !! ❤️

 

"ओहो,ये जूस इतनी देर से रखा है! कहीं खराब ना हो गया हो।" पति के लिए जूस बनाया और जूस पीने से पहले ही पति की आंख लग गई थी। 

नींद टूटी,तब तक एक घंटा हो चुका था। 

पत्नी को लगा कि इतनी देर से रखा जूस कहीं खराब ना हो गया हो।

उसने पहले जरा सा जूस चखा और जब लगा कि स्वाद बिगड़ा नहीं है, तो पति को दे दिया पीने को।


सवेरे जब बेटी के लिए टिफिन बनाया तो सब्जी चख कर देखी।

नमक, मसाला ठीक लगा तब खाना पैक कर दिया।

स्कूल से वापस आने पर बेटी को संतरा छील कर दिया।

एक -एक परत खोल कर चैक करने के बाद कि कहीं कीड़े तो नहीं हैं!

सब देखभाल कर जब संतुष्टि हुई तो बेटी को एक एक करके संतरे की फान्के खाने के लिए दे दीं।


दही का रायता बनाते वक्त लगा कि कहीं दही खट्टा तो नहीं हुआ और चम्मच से मामूली दही ले कर चख लिया। 

"हां ,ठीक है ", जब यह तसल्ली हुई तब ही दही का रायता बनाया।


सासु माँ ने सुबह खीर खूब मन भर खाई और रात को फिर खाने मांगी तो झट से बहु ने सूंघी और चख ली कि कहीँ गर्मी में दिन भर की बनी खीर खट्टी ना हो गयी हो।


बेटे ने सेंडविच की फरमाईश की तो ककड़ी छील एक टुकड़ा खा कर देखा कि कहीं कड़वी तो नहीं है। ब्रेड को सूंघा और चखा की पुरानी तो नहीं दे दी दुकान वाले ने। संतुष्ट होने के बाद बेटे को गर्मागर्म सेंडविच बनाकर खिलाया।


दूध, दही, सब्जी,फल आदि ऐसी कितनी ही चीजें होती हैं जो हम सभी को परोसने से पहले मामूली-सी चख लेते हैं।


कभी कभी तो लगता है कि हर मां, हर बीवी, हरेक स्त्री अपने घर वालों के लिए शबरी की तरह ही तो है।👣

 जो जब तक खुद संतुष्ट नहीं हो जाती, किसी को खाने को नही देती।

और यही कारण तो है कि हमारे घर वाले बेफिक्र होकर इस शबरी के चखे हुए खाने को खाकर स्वस्थ और सुरक्षित महसूस करते हैं।🌹


हमारे भारतीय परिवारों की हर स्त्री शबरी की तरह अपने परिवार का ख्याल रखती है और घर के लोग भी शबरी के इन झूठे बेरों को खा कर ही सुखी, सुरक्षित,स्वस्थ और संतुष्ट  रहते हैं।  

🙏

महिलाओं के बिन एक दिन, एक स्वप्न*

 *महिलाओं के बिन एक दिन, एक स्वप्न* 



उस सुबह जब सो कर उठा,

अखबार देखा,

दुनिया की सारी महिलाएं स्ट्राइक पर थीं।


काटो तो खून नहीं,

रात को हुई लड़ाई का नतीज़ा था क्या?


नहीं, ये अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस नहीं, अंतर राष्ट्रीय महिला असहयोग दिवस था।


खैर किसी तरह मैं, बिना चाय के बिस्तर से उठा,

रात की खुमारी उठने कहां देती थी?


बहुत पुकारा.....

आवाज़ आयी...रसोई में चूल्हे के पास ही, सब रखा है, चाय पत्ती, दूध, चीनी और पानी भी, 


खुद ही बनाओ आज, और मुझे भी पिलाओ।


अचानक बुज़ुर्गों की याद आ गयी कि चाय सेहत के लिए ठीक नहीं...निकोटिन नहीं लेना चाहिए। 


बिना चाय पिये ही,किसी तरह बाथरूम गए, साबुन अपनी आखरी सांसें ले रहा था, किसी तरह फारिग होकर हाथ धोये।


ठंडे ठंडे पानी से नहाये, लेकिन तौलिया ग़ायब।


अब कहें तो किस से कहें ?


पुराने टंगे कपड़ों से बदन पौंछा किसी तरह से।


अलमारी में कच्चा बनियान न मिला, मजबूर होकर वही पुराना गीला कच्छा बनियान पहन बाहर निकले।


पतलून और कमीज नादारद।


धोबी को फोन किया तो उसकी भी यही हालत थी, बोला, "साहब बाथरूम में साबुन लगाए बैठा हूँ, नल में पानी ही नहीं आ रहा, ये तो अच्छा हुआ कि फोन पास रख लिया, और आपके फोन को उठा लिया।" सर बहुत देर हो जाएगी, आज की छुट्टी चाहिए।


बात खत्म.....


धत्त तेरे की.......


खुद ही पुरानी पेंट पर इस्त्री कर पहननी होगी......


सो की भी और पहनी भी।


फिर युद्ध शुरू हुआ, नाश्ता बनाने का.....


रोज़ तो मोटे गद्देदार आलू के पराठे मिलते थे, दही, अचार और चाय के साथ। 


आज डाइटिंग का अद्भुत ख्याल ज़ोर मारने लगा और गांधीजी का हफ्ते में एक दिन उपवास का ख्याल भी ठीक ही लगा।


किसी तरह 12 बजे तक तैयार हुए, हांफनी निकल गयी।


मेरे बॉस का फोन आया कि आज वो छुट्टी पर हैं, तुम खुद ही संभाल लेना।


थोड़ी देर बाद जूनियर्स के फोन आने लगे, सर आज मेरी तबियत कुछ ठीक नहीं, किसी ने कहा...मेरी माँ बीमार है तो कोई बोला, मेरे घर के बगल में भूकम्प्प आ गया है, सो आज मैं नहीं आ सकता।


कमज़ोरी की वजह से नींद की झुरझुरी सी आ गई। 


आंख खुली तो, शाम के 5 बजे थे।भूख से हाल बेहाल था।


सोचा बाहर जाकर खालूँगा, कोई बात नही।


मैं एक रेस्टोरेंट में गया कि भूख मिटे...


रेस्टॉरेंट बन्द मिला, बाहर लिखा था......


" जिस दिन महिला असहयोग अंदिलन खत्म होगा, उस दिन रेस्टोरेंट खुलेगा"।


तभी, एक आवाज़ ने नींद खोली.........


"चाय, गरम पानी और शहद ले कर आई हूँ, बगल में रख दिया है, जल्दी से उठकर पी लो, तुम्हारे कपड़े निकाल दिए हैं, जल्दी से तैयार होकर, नाश्ते की टेबल पर आओ, नहीं तो आफिस के लिए देर हो जाएगी।".....आंख खुली तो सपना टूटा....



एक दिन सपने में पूरी दुनिया, पूरी अर्थव्यवस्था रुक गयी थी।


सपना टूटा, मैं जल्दी से तैयार हुआ, और आफिस को चला.......


पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था बहाल हुई।


बिना तुम्हारे हम अधूरे हैं, मां, बहन, बेटी, दोस्त और पत्नी।....हम ऋणी हैं तुम्हारे।


नत मस्तक तुम्हारे।


सभी महिलाओं को आदर सहित नमन, मातृशक्ति को नमन। एक दिन भी महिलाओं के बिना संभव नहीं, इस सृष्टि में। 


आपके बेटे, पति और पिता भी आपके बिना अधूरे हैं, निरीह हैं, आपकी ममतामयी गोद हम तीनों को चाहिए।


इसलिए " NO FEMALE FOETICIDE, PLEASE......भ्रूण हत्या बन्द करो"


अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर सब महिलाओं को सादर समर्पित। 


संजय शर्मा।


🌹🌹🙏🙏😊🙏🙏🌹🌹

मंगलवार, 7 मार्च 2023

पारखी

 एक जौहरी के निधन के बाद उसका 

परिवार संकट में पड़ गया।

खाने के भी लाले पड़ गए।


एक दिन उसकी पत्नी ने अपने 💃बेटे 

को नीलम का एक हार 

देकर कहा- 'बेटा, इसे अपने चाचा की 

दुकान पर ले जाओ।

,

कहना इसे बेचकर कुछ रुपये दे दें।


बेटा वह हार लेकर चाचा जी के पास गया।


👳चाचा ने हार को अच्छी तरह से देख

परखकर कहा- बेटा, 

मां से कहना कि अभी बाजार

बहुत मंदा है।


थोड़ा रुककर बेचना, 

अच्छे दाम मिलेंगे।


उसे थोड़े से रुपये देकर कहा कि 

तुम कल से दुकान पर आकर बैठना।


अगले दिन से वह लड़का रोज दुकान 

पर जाने लगा और वहां हीरों 

रत्नो की परख का काम सीखने लगा।


एक दिन वह बड़ा पारखी बन गया।

लोग दूर-दूर से अपने हीरे की परख कराने 

आने लगे।H


एक दिन उसके चाचा ने कहा, बेटा अपनी

मां से वह हार लेकर आना और कहना 

कि अब बाजार बहुत तेज है,😍😍


उसके अच्छे दाम मिल जाएंगे।😁


मां से हार लेकर उसने परखा तो 

पाया कि वह तो नकली है।😇😂


वह उसे घर पर ही छोड़ कर 

दुकान लौट आया।😂😂


👳चाचा ने पूछा, हार नहीं लाए?


उसने कहा, वह तो नकली था।😊😍


तब 👳चाचा ने कहा- जब तुम पहली बार

हार लेकर आये थे, तब मैं उसे 

नकली बता देता तो तुम सोचते कि 

आज हम पर बुरा वक्त आया तो चाचा 

हमारी चीज को भी नकली 

बताने लगे।

आज जब तुम्हें खुद ज्ञान हो गया तो

पता चल गया कि हार सचमुच नकली है।


सच यह है कि ज्ञान के बिना इस संसार में 

हम जो भी सोचते, देखते और जानते हैं, 

सब गलत है।


और ऐसे ही गलतफहमी का शिकार 

होकर रिश्ते बिगडते है।

Think and Live Long Relationship

ज़रा सी रंजिश पर ,ना छोड़ 

किसी अपने का दामन.😇

,

ज़िंदगी बीत जाती है 

अपनो को अपना बनाने में.

        🌹जय जय श्री राम 🌹

मधुबन के वो रास रचैया / अनिल कुमार चंचल

 एहसास ए दिल 

होली के प्रसंग में. अनिल कुमार चंचल 



मधुबन के वो रास रचैया 

सुने मन मे तुम आना 

बरबस छलके, पलकें बूँदों को 

तुम ही अब तो समझाना. 

फाल्गुन मास, बने हैं सावन 

प्रेम तपन में जलते हैं 

विरह वेदना अंतर्मन में 

नागिन बन के हँसते हैं 

समझ न पाऊँ व्यथित वेदना, 

सुने मन मे तुम आना 

मधुबन के वो रास रचैया 

सुने मन मे तुम आना. 

प्रेम समर्पण, लग्न प्रीत है 

वन्दन प्यार की सच्चाई 

जाना जो इस प्रीत की भाषा 

जगत को भेद है बतलाई 

प्रेम है वो अमृत धारा 

राधा ने है समझाई 

मधुबन के वो रास रचैया 

सुने मन मे, तुम आना. 

आज है होली, हमजोली संग 

प्रणब गीत दोहराने की 

ढोल मंजीरे थाप पे नाचे गाये 

गाल पर रंग लगाने की 

चंचल चितवन ढूंढे नैना 

सुने मन मे तुम आना. 

मधुबन के वो रास रचैया 

सुने मन मे, तुम आना 

सुने मन में तुम आना 

     अनिल चंचल 

(मुझे खुशी होगी की हिन्दी के मेरे मित्र कवि,यदि कोई त्रुटि इस में हो तो अवश्य सुधार कर दे.)

रविवार, 5 मार्च 2023

मुझे पता ही नहीं चला*

 *प्रस्तुति - संत शरण / रीना शरण 


जो अपने परिवार के लिए 21 से 60 वर्ष कमाने में व्यस्त रहे, आज उनके लिए समर्पित एक छोटी सी रचना भेज रहा हु।*🙏🏻


*कैसे कटा 21 से 60 तक का यह सफ़र,* 

*पता ही नहीं चला ।*


*क्या पाया, क्या खोया, क्यों खोया,*

*पता ही नहीं चला !*


*बीता बचपन,* 

*गई जवानी* 

*कब आया बुढ़ापा,* 

*पता ही नहीं चला ।*


*कल बेटे थे,* 

*कब ससुर हो गये,* 

*पता ही नहीं चला !*


*कब पापा से नानु एवं दादु बन गये,* 

*पता ही नहीं चला ।* 


*कोई कहता सठिया गये,*

*कोई कहता छा गये,* 

*क्या सच है,* 

*पता ही नहीं चला !*


*पहले माँ बाप की चली,*

*फिर बीवी की चली,* 

*फिर चली बच्चों की,* 

*अपनी कब चली,* 

*पता ही नहीं चला !*


*बीवी कहती* 

*अब तो समझ जाओ,* 

*क्या समझूँ,* 

*क्या न समझूँ,* 

*पता ही नहीं चला !*

        

*दिल कहता जवान हूँ मैं,*

*उम्र कहती है नादान हूँ मैं,* 

*इस चक्कर में कब* 

*घुटनें घिस गये,* 

*पता ही नहीं चला !*


*झड़ गये बाल,* 

*लटक गये गाल,* 

*लग गया चश्मा,* 

*कब बदली यह सूरत* 

*पता ही नहीं चला !*


*समय बदला,* 

*मैं बदला* 

*बदल गई मित्र-मंडली भी* 

*कितने छूट गये,* 

*कितने रह गये मित्र,* 

*पता ही नही चला*


*कल तक अठखेलियाँ*

*करते थे मित्रों के साथ,* 

*कब सीनियर सिटिज़न* 

*की लाइन में आ गये,* 

*पता ही नहीं चला !*


*बहु, जमाईं, नाते, पोते,*

*खुशियाँ आई,* 

*कब मुस्कुराई उदास ज़िन्दगी,*

*पता ही नहीं चला ।*


*जी भर के जी लो प्यारे*

*फिर न कहना कि ..*


*"मुझे पता ही नहीं चला*


🌸🪷🌼🌹

गुरुवार, 2 मार्च 2023

श्रीचैतन्य चरितावली / कृष्ण मेहता _


 || श्री श्रीचैतन्य चरितावली || (297)


_🌱🌺 *महाराज प्रतापरुद्र को प्रेमदान*🌺🌱


कृष्ण मेहता _



राज्‍यातिमानं सुकुलाभिमानं

श्रीकृष्‍णचैतन्‍यमयौदयार्थम।

सर्वं त्‍यजेद्भक्‍तवर: स राजा

प्रतापरुद्रो मम मान्‍यपूज्‍य:।।[1]


_श्रीकृष्‍णचैतन्‍यमयी दया के निमित्त जिन्‍होंने राज्‍य के इतने बड़े भारी मान और उच्‍च कुल के अभिमान का (तथा छत्र चामन आदि चिह्रों का) परित्‍याग कर दिया, वे भक्‍तवर महाराज प्रतापरुद्र जी हमारे पूजनीय तथा माननीय हैं। प्र. द. ब्र._


*कबीर बाबा ने सच कहा है-*


पियका मिलना सुगम है, तेरा चलन न वैसा।

नाचन निकली बापुरी, फिर घूँघट कैसा।


*सचमुच जहाँ पर्दा है वहाँ मिलन कैसा? जहाँ बीच में दीवार खड़ी है वहाँ दर्शन सुख कहाँ? जहाँ अन्‍तराय है वहाँ सच्‍चा सुख हो ही नहीं सकता। जब तक पद प्रतिष्‍ठा, पैसा-परिवार, पाण्डित्‍य और पुरुषार्थ का अभिमान है तब तक प्‍यारे के पास पहुँचना अत्‍यन्‍त ही कठिन है।*


*जब तक अहंकृति की गहरी खाईं बीच में खुदी हुई है, तब तक प्‍यारे के महल तक पहुँचना टेढ़ी खीर हैं। जब तक सभी अभिमानों को त्‍यागकर निष्किंचन बनकर प्‍यारे के पादपह्रों के समीप नहीं जाता, तब तक उसके प्रसाद को प्राप्‍त करने में कोई भी समर्थ नहीं हो सकता। इसीलिये महात्‍मा कबीरदास जी ने कहा है-*


चाखा चाहे प्रेम रस, राखा चाहे मान।

एक म्‍यान में दो खडग, देखी सुनी न कान।।


*महाराज प्रतापरुद्र जी जब तक राज्‍य सम्‍मान के अभिमान में बने रहे और दूसरे दूसरे आदमियों से संदेश भिजवाते रहे, तब तक वे महाप्रभु की कृपा से वंचित ही रहे। जब उन्‍होंने सब कुछ छोड़ छाड़कर निष्किंचन भक्‍त की भाँति प्रभु पादपद्मों का आश्रय ग्रहण किया तब वे महाभाग परम भागवत बन गये और इनकी गणना परम वैष्‍णव भक्‍तों में होने लगी।*


*महाप्रभु बलगण्डि की पुष्‍पवाटिका मे सुखपूर्वक विश्राम कर रहे थे। संकीर्तन और नृत्‍य की थकान के कारण प्रभु के सभी अंग प्रत्‍यंग शिथिल हो रहे थे। उनके कमल के समान नेत्र कुछ खुले हुए थे और कुछ मुँदे हुए थे। प्रभु अर्धनिद्रित अवस्‍था में पड़े हुए शीतल वायु के स्‍पर्श से परमानन्‍द का-सा अनुभव कर रहे थे कि इतने में ही सार्वभौम भट्टाचार्य का संकेत पाकर कटकाधिक महाराज प्रतापरुद्र जी प्रभु के दर्शनों के लिये चले।*


*महाराज ने अपने राजसी वस्‍त्र उतार दिये थे; छत्र, चँवर तथा मुकुट आदि राजचिह्नों का भी उन्‍होंने परित्‍याग कर दिया था। एक साधारण से वस्‍त्र को राजसी ओढ़े हुए नंगे पैरों ही वे प्रभु के दर्शनों के लिये चले। महाराज के पीछे पीछे नियम के अनुसार उनके शरीर रक्षक भी चले, किन्‍तु महाराज ने उन सबको साथ आने से निवारण कर दिया। वे एकाकी ही प्रभु के निकट जाने लगे।*


*महाराज ने देखा, सभी भक्‍त आनन्‍द में विभोर हुए पेड़ों की सुखद शीतल छाया में पड़े हुए विश्राम कर रहे हैं। महाराज की दृष्टि जिन वैष्‍णवों पर पड़ी उन सबको ही उन्‍होंने हाथ जोड़कर प्रणाम किया। थोड़ी दूर पर अर्धोन्‍मीलित दृष्टि से लेटे प्रभु को उन्‍होंने देखा। महाप्रभु सुखपूर्वक लेटे हुए थे।*


*महाराज पहले तो कुछ सहमे, फिर धीरे धीरे जाकर उन्‍होंने प्रभु के पैर पकड़ लिये और उन्‍हें अपने अरुण रंग के कोमल करों से धीरे धीरे दबाने लगे। पैर दबाते-दबाते वे श्रीमद्भागवत के दशम स्‍कन्‍ध के गोपीगीत का गायन करने लगे।*


*रास मण्‍डल में से रसिकशिरोमणि श्रीकृष्‍ण जी  सहसा अन्‍तर्धान हो गये हैं। उनके वियोग दु:ख से दु:खी हुई गोपिकाएँ पशु-पक्षी तथा लता-कुंजों से प्रभु के सम्‍बन्‍ध में पूछती हुई विलाप कर रही हैं। उसी विरह का वर्णन गोपिका गीत का ‘जयति तेऽधिकम’  आदि 19 श्‍लोकों में किया गया है। महाराज बड़े ही मधुर स्‍वर से उन श्‍लोकों का गान कर रहे थे।*


*श्‍लोकों के सुनते सुनते ही महाप्रभु की प्रेम समाधि लग गयी। उन्‍हें प्रेम के आवेश में कुछ ध्‍यान ही न रहा कि हमारे पैरों की कौन दबा रहा है और कौन यह हमारे हृदय को परमशान्ति देने वाला अमृतरस पिला रहा है। प्रभु अर्धमूर्च्छित अवस्‍था में ‘वाह वाह, हां हां, फिर फिर, आगे कहो, आगे कहो’ ऐसे शब्‍द कहते जाते थे। महाराज जब अन्‍य श्‍लोकों का गायन करते करते इस श्‍लोक को गाने लगे-*


तव कथामृतं तप्‍तजीवनं

कविभिरीडितं कल्‍मषापहम।

श्रवणमंगलं श्रीमदाततं

भुवि गृणन्ति ते भूरिदा जना:।।[1]


_तुम्‍हारा कथामृत त्रिपातों से तपे हुए प्राणियों को जीवनदान देने वाला, ब्रह्मादिद्वारा गाया जाने वाला, पापों को अपहरण करने वाला, सुननेमात्रा ही मंगल प्रदान करने वाला, सर्वोत्‍कृष्‍ट और सर्वव्‍यापक है। उस तुम्‍हारे ऐसे कमनीय कथामृत का जो इस पृथ्‍वी पर कथन करते हैं, वे ही बड़े उदार पुरुष हैं, (फिर जो उसका निरन्‍तर पान ही करते रहते हैं, उनके तो भाग्‍य का कहना ही क्‍या!) श्रीमद्भा. 10/31/9_


*तब महाप्रभु एकदम उठकर बैठ गये और महाराज का जोरों से आलिंगन करते हुए कहने लगे- ‘अहो, महाभाग ! आप धन्‍य हैं। मैं आपके इस ऋण से कभी उऋण नहीं हो सकता। आज आपने मुझे प्रेमामृत पान कराकर कृतकृत्‍य कर दिया। आपने मुझे अमूल्‍य रत्‍न प्रदान किया, इसके बदले में मैं आपको क्‍या दूँ? मेरे पास तो यही प्रेमालिंगन है, इसे ही आपको प्रदान करता हूँ।*


*आप अपना परिचय हमें दीजिये। आप कौन हैं? आपने ऐसी अहैतु की कृपा मुझपर क्‍यों की है? अत्‍यन्‍त ही विनीत भाव से महाराज ने कहा- ‘प्रभो ! मैं आपके दासों का दास बनने की इच्‍छा करने वाला एक अकिंचन सेवक हूँ। आज मैंने क्‍या पा लिया। प्रभु के प्रेमालिंगन को पाने पर फिर मेरे लिये संसार में प्राप्‍य वस्‍तु ही क्‍या रह गयी? आज मैं धन्‍य हो गया। मेरा मनुष्‍य जन्‍म लेना सफल हो गया। इतने दिन की जगन्‍नाथ जी सेवा का पुरस्‍कार प्राप्‍त हो गया। आपके चरणों में मेरा अक्षुण्‍ण स्‍नेह बना रहे और आपके हृदय के किसी छोटे से कोने में मेरी स्‍मृति बनी रहे, यही मैं आपके चरणों में पड़कर भीख माँगता हूँ।’*


_क्रमशः .................._


_(संत श्री प्रभुदत्त ब्रह्मचारी)_


🙏🏼🌺 *जय श्रीराधे*🌺🙏🏼

मीरा चरित ॥*

 *॥ कृष्ण मेहता 



 मीरा और श्यामकुँवर दोनों गिरधर की सेवा में लगी थी -कि एक कुमकुम नाम की दासी बड़ी सी बाँस की छाब लेकर आई और बोली  ," महाराणा जी ने आपके लिए शालिगराम जी और फूलों की माला भिजवाई है हुकम !"

           " शालिगराम कौन लाया ? कोई पशुपतिनाथ याँ मुक्तिनाथ के दर्शन करके आया है क्या ?" मीरा ने अपने सदा के मीठे स्वर में पूछा।

        " मुझे नहीं मालूम अन्नदाता ! मुझे जो हुकम हुआ , उसे पालन के लिए मैं हाज़िर हो गई ।वैसे भी बहुत समय से मेरे मन में आप हुज़ूर के दर्शन की लालसा थी ।आज महामाया ने पूरी की। मुझ गरीब पर मेहर रखावें सरकार ,हम तो बड़े लोगों का हुकम बजाने वाले छोटे लोग हैं सरकार !" कुमकुम ने भरे कण्ठ से कहा।

            " ऐसा कोई विचार मत करो। हम सब ही चाकर  है उस म्होटे धणी ( भगवान ) के। जिसकी चाकरी में है , उसमें कोई चूक न पड़ने दें , बस। हम सब का ठाकुर सबणे जाणे और सब देखे है ,उससे कुछ छिपा नहीं रहता " मीरा ने स्नेह से समझाते हुये कहा ,-" गोमती ! इन्हें प्रसाद दे तो ।"

फिर श्यामकुँवर की ओर देखती हुई मीरा बोली ," बेटी ! इस छाब की डोरियों को खोलो तो , तुम्हारे गिरधर के साथ इनकी भी पूजा कर लूँ। कोई लालजीसा के लिए पशुपतिनाथ याँ मुक्तिनाथ से शालिगराम भेंट में लाया होगा तो उन्होंने मेरी काम की चीज़ समझ कर यहाँ भेज दिए हैं ।"

जैसे ही श्यामकुँवर ने डोरी खोलने को हाथ बढ़ाया तो चम्पा बोल पड़ी -" ठहरिये बाईसा ! इसे हाथ मत लगाईये। जिस तरह से यह दासी इसे ला रही थी- यह छाब भारी प्रतीत होती थी और शालिगराम तथा फूलों का भार ही कितना होता है ?"

        " तू तो पगली है चम्पा ! उधर से हवा भी आये तो तू वहम से भर जाती है । तुम खोलो बेटा !" मीरा ने श्यामकुँवर से कहा।

श्यामकुँवर खोलने लगी तो कुमकुम प्रसाद को ओढ़नी में बाँध आगे बढ़ आई ," सरकार ! बहुत मज़बूती से बँधी है। आपके हाथ छिल जायेंगे , लाईये मैं खोले देती हूँ। "

उसने डोरियों को खोल जैसे ही छाब का ढक्कन उठाया , फूत्कार करते हुये दो बड़े बड़े काले भुजंग चौड़े फण उठाकर खड़े हो गये। दासियों और श्यामकुँवर के मुख से चीख निकल पड़ी। कुमकुम की आँखें आश्चर्य से फट सी गई, और वह घबराकर अचेत हो गई। मीरा तो  मुस्कराते हुये ऐसे देख रही थी मानों बालकों का खेल हो। देखते ही देखते एक साँप छाब में से निकलकर मीरा की गोद में होकर उसके गले में माला की भांति लटक गया।

       " बड़ा हुकम !" श्यामकुँवर व्याकुल स्वर में चीख सी पड़ी।

        " डरो मत बेटा ! मेरे साँवरे की लीला देखो ।"

पलक झपके , तब तक तो छाब में बैठा नाग एक बड़े शालिगराम के रूप में और मीरा के गले में लटका नाग रत्नहार के रूप में बदल गया।

         " गोमती ! कुमकुम बाई को थोड़ा पंखा झल तो ! थोड़ा चरणामृत भी दे। बेचारी डर के मारे अचेत हो गई है " मीरा ने शांत स्वर में कहा।

चमेली क्षुब्ध स्वयं में बोली -" मरने भी दीजिए अभागी को जो आपके लिए सिर पर मौत उठाकर लायी।  हमारा वहम तो झूठा नहीं निकला , किन्तु सरकार के भोलेपन के सामने वहम का क्या बस चले ?"

          " ऐसी बात मत कह चमेली ! यह बेचारी कुछ जानती होती तो स्वयं आगे बढ़ कर छाब की डोरियाँ क्यूँ खोलती ? और यदि जानती भी होती तो अपना क्या बिगड़ गया ?  ले ! ये चरणामृत दें तो इसके मुख में !"

अथाह स्नेहपूर्वक दोनों हाथों से छाब में फूलों के ऊपर रखे हुये शालिगराम जी को मीरा ने उठाया और एकबार सिर से लगाकर सिंहासन पर पधराते हुये वे बोली ," मेरे प्रभु ! कितनी करूणा है आपकी इस दासी पर !"

दासियों ने और श्यामकुँवर ने जयघोष किया -" शालिगराम भगवान की जय ! गिरधरलाल की जय !!!"


**

कूट नीति

 *कूटने से बढ़ती है -इम्युनिटी पॉवर*                 *दादा जी से पूछा*     *कि पहले लोग बहुत कम*           *बीमार  होते थे ?*            *तो...