गुरुवार, 20 मार्च 2014


खुशवंत सिंह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
खुशवंत सिंह
खुशवंत सिंह
पूरा नाम खुशवंत सिंह
जन्म 2 फ़रवरी, 1915
जन्म भूमि हदाली, पंजाब (अब पाकिस्तान)
मृत्यु 20 मार्च, 2014
मृत्यु स्थान नई दिल्ली
अविभावक सोभा सिंह
पति/पत्नी कवल मलिक
संतान राहुल सिंह और माला
कर्म भूमि भारत
मुख्य रचनाएँ 'डेल्ही', 'ट्रेन टू पाकिस्तान', 'द कंपनी ऑफ़ वूमन' तथा 'सिक्खों का इतिहास' आदि।
विद्यालय 'गवर्नमेंट कॉलेज', लाहौर और 'कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी'
शिक्षा क़ानून की डिग्री
पुरस्कार-उपाधि 'पद्म भूषण' (1974), 'पद्म विभूषण' (2007)
प्रसिद्धि पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार, इतिहासकार
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी कुछ वर्षों तक खुशवंत सिंह जी ने भारत के विदेश मंत्रालय में विदेश सेवा के महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वर्ष 1980 से 1986 तक वे राज्य सभा के मनोनीत सदस्य रहे।
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
खुशवंत सिंह (अंग्रेज़ी: Khushwant Singh; जन्म- 2 फ़रवरी, 1915 - मृत्यु: 20 मार्च, 2014) भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार थे। एक पत्रकार के रूप में इन्होंने बहुत लोकप्रियता प्राप्त की है। 'भारत सरकार' के 'विदेश मन्त्रालय' में विदेश सेवा के सम्माननीय पद पर भी खुशवंत सिंह जी ने कार्य किया है। वर्ष 2000 में इनको 'वर्ष का ईमानदार व्यक्ति' सम्मान मिला था। 'पद्म भूषण' (1974) और 'पद्म विभूषण' (2007) जैसे अलंकरणों से भी इन्हें सम्मानित किया जा चुका है। खुशवंत सिंह ने कई अमूल्य रचनाएँ अपने पाठकों को प्रदान की हैं।

जन्म और शिक्षा

खुशवंत सिंह का जन्म 2 फ़रवरी, 1915 ई. में पंजाब के 'हदाली' नामक स्थान (अब पाकिस्तान में) पर हुआ था। खुशवंत सिंह के पिता का नाम सर सोभा सिंह था, जो अपने समय के प्रसिद्ध ठेकेदार थे। उस समय सोभा सिंह को आधी दिल्ली का मालिक कहा जाता था।[1] खुशवंत सिंह जी ने 'गवर्नमेंट कॉलेज', लाहौर और 'कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी' में शिक्षा पाई थी। इसके बाद लंदन से ही क़ानून की डिग्री ली। उसके बाद तक वे लाहौर में वकालत करते रहे।

विवाह

खुशवंत सिंह जी का विवाह कवल मलिक के साथ हुआ। इनके पुत्र का नाम राहुल सिंह और पुत्री का नाम माला है।

पत्रकार

एक पत्रकार के रूप में भी खुशवंत सिंह जी ने अच्छा नाम अर्जित किया और पत्रकारिता में बहुत ख्याति अर्जित की। 1951 में वे आकाशवाणी से संबद्ध थे और 1951 से 1953 तक भारत सरकार के पत्र 'योजना' का संपादन किया। मुंबई से प्रकाशित प्रसिद्ध अंग्रेज़ी साप्ताहिक 'इल्लस्ट्रेटेड वीकली ऑफ़ इंडिया' के और 'न्यू डेल्ही' के संपादक वे 1980 तक थे। 1983 तक दिल्ली के प्रमुख अंग्रेज़ी दैनिक 'हिन्दुस्तान टाइम्स' के संपादक भी वही थे। तभी से वे प्रति सप्ताह एक लोकप्रिय 'कॉलम' लिखते हैं, जो अनेक भाषाओं के दैनिक पत्रों में प्रकाशित होता है।

प्रसिद्ध उपन्यास

खुशवंत सिंह उपन्यासकार, इतिहासकार और राजनीतिक विश्लेषक के रूप में विख्यात हैं। उनके अनेक उपन्यासों में प्रसिद्ध हैं-
  1. 'डेल्ही'
  2. 'ट्रेन टु पाकिस्तान'
  3. 'दि कंपनी ऑफ़ वूमन'
वर्तमान संदर्भों तथा प्राकृतिक वातावरण पर भी उनकी कई रचनाएँ हैं। दो खंडों में प्रकाशित 'सिक्खों का इतिहास' उनकी प्रसिद्ध ऐतिहासिक कृति है। साहित्य के क्षेत्र में पिछले सत्तर वर्ष में खुशवंत सिंह का विविध आयामी योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

उच्च पदों पर कार्य

वर्ष 1947 से कुछ वर्षों तक खुशवंत सिंह जी ने भारत के विदेश मंत्रालय में विदेश सेवा के महत्त्वपूर्ण पदोपर कार्य किया। वर्ष 1980 से 1986 तक वे राज्य सभा के मनोनीत सदस्य रहे।

सम्मान तथा पुरस्कार

खुशवंत सिंह को अनेक पुरस्कार मिले हैं-

निधन समाचार

20 मार्च 2014, गुरुवार

मशहूर लेखक एवं पत्रकार खुशवंत सिंह का निधन

जाने माने पत्रकार और लेखक खुशवंत सिंह का 20 मार्च, 2014 गुरुवार को निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे और उनका जन्म पंजाब (अब पाकिस्तान) में वर्ष 1915 में हुआ था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र और पत्रकार राहुल सिंह के अनुसार उन्होंने सुजान सिंह पार्क स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उन्हें सांस लेने में कुछ परेशानी थी। खुशवंत सिंह भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार थे। एक पत्रकार, स्तंभकार और एक बेबाक लेखक के रुप में उन्हें अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिली और अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुस्कारों से सम्मानित भी किया गया। उन्हें पद्मश्री, पद्म विभूषण जैसे सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है। खुशवंत सिंह 'योजना', नेशनल हेराल्ड, हिन्दुस्तान टाइम्स और 'दि इलेस्ट्रेटेड विकली ऑफ़ इंडिया' के संपादक रहे थे। इनके अनेक उपन्यासों में सबसे अधिक प्रसिद्ध 'डेल्ही', 'ट्रेन टू पाकिस्तान', 'दि कंपनी ऑफ़ वूमन' हैं। वर्तमान संदर्भों और प्राकृतिक वातावरण पर भी उनकी कई रचनाएं हैं। दो खंडों में प्रकाशित 'सिक्खों का इतिहास' उनकी प्रसिद्ध ऐतिहासिक कृति है। लगभग 70 वर्ष साहित्य के क्षेत्र में खुशवंत सिंह का विविध आयामी योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। साल 1947 से कुछ सालों तक खुशवंत सिंह जी ने भारत के विदेश मंत्रालय में विदेश सेवा के महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। साल 1980 से 1986 तक वे राज्यसभा के मनोनीत सदस्य रहे।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार

प्रारम्भिक



माध्यमिक



पूर्णता



शोध


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ↑ खुशवंत सिंह, मेरे साक्षात्कार (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 08 फ़रवरी, 2014।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

सुजान चरित्र





close

 

 

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सुजानचरित्र सूदन नमक कवि की वीररसप्रधान कृति है। इसमें कवि ने भरतपुर के शासक सुजानसिंह के युद्धों का वर्णन किया है।
इस प्रबंध काव्य में संवत्‌ 1802 से लेकर संवत्‌ 1810 वि. के बीच सुजानसिंह द्वारा किए गए ऐतिहासिक युद्धों का विशद वर्णन किया गया है। 'सुजानचरित्र' में अध्यायों का नाम 'जंग' दिया गया है। यह ग्रंथ सात जंगों में समाप्त हुआ है। किन्हीं कारणों से सातवाँ जंग अपूर्ण रह गया है। कवि का उपस्थितिकाल (1802-1810 वि.) ही ग्रंथ-रचना-काल का निश्चय करने में सहायक हो सकता है। नागरीप्रचारिणी सभा, काशी से जो 'सुजानचरित्र' प्रकाशित हुआ है उसमें उसकी दो प्रतियाँ बताई गई हैं-एक हस्तलिखित और दूसरी मुद्रित। इसमें हस्तलिखित प्रति को और भी खंडित कहा गया है। मंगलाचरण के बाद इसमें कवि ने बंदना के रूप में 175 संस्कृत तथा भाषाकवियों की नामावली दी है। केशव की 'रामचंद्रिका' की भाँति ही इसमें भी लगभग 100 वर्णिक और मात्रिक छंदों का प्रयोग कर छंदवैविध्य लाने की कोशिश की गई है। ब्रजभाषा के अतिरिक्त अन्य अनेक भाषाओं का प्रयोग भी इसमें किया गया है।

ईश्वरी सिंह का पत्र

देषि देस को चाल ईसरी सिंह भुवाल नैं ।
पत्र लिख्यौ तिहिकाल बदनसिंह ब्रजपाल कौ ।।
करी काज जैसी करी गुरुडध्वज महाराज ।
पत्र पुष्प के लेते ही थे आज्यौ ब्रजराज ।।
आयौ पत्र उताल सौं ताहि बांचि ब्रजयेस ।
सुत सरज सौं तब कहौ थामि ढुढाहर देस ।।

जाट सेना का जयपुर अभियान

ईश्वरी सिंह की सहायता के लिए मुगल, मराठा एवं राजपूत सेना और से युद्ध करने हेतू जाट सेना का जयपुर अभियान का वर्णन
संग चढे सिनसिनवार हैं, बहु जंग के जितवार हैं
खंड खंड ने खुंटैल हैं, कबहु न भय मन में लहैं
चढि चाहि चाहर जोर दै, दल देसवार दरेरेदै
असवार होत अवारिया, जिन कितै वैर वादारिया
डर डारि डागुरि धाइयो, बहु भैनवार सु आइयौ
गुनवंत गूदर चट्ठियौ, सर सेल सांगन मट्ठियौ
सजियौ प्रचन्ड सुभोंगरे, जितवार जंगन के खरे
खिनवार गोधे बंक हैं, जिन किए राजा रंक हैं
सिरदार सोगरवार हैं, रन भुमि मांझ पहांर हैं
सिरदार सोरहते सजे, रन काज ते रन लै गज
सजि नौहवार निसंक हैं, रुतवार रावत बंक हैं
मुहिनाम याद इतेक हैं, बहु जाट जाति कितेक हैं
सबहि चढे भट आगरे, सबहि प्रताप उजागरे

गढ़ी नीमराणा युद्ध

गढ़ी नीमराणा में मीरबक्शी (शाहीसेनापति) से युद्ध हुआ। इस युद्ध में मुगल सेना का योद्धा हकीम खां मारा गया और रुस्तम खां जख्मी हुआ। जाट पुत्र शम्मू ने विशेष वीरता का परिचय दिया।
तिहि देखि संभू कौ तनै, रिस ज्वाल उर अंतर सनै।
फटकार के लहि हाथ में, हय हांकियो अरि गथ्थ में।
सु हकीम खां लख आवतौ, जो हुतौ चाप चलावतौ।
तिहि कान लौं करिवान कौं, तकि दियौ ताकि भुजान कौं।
सर सौ लग्यो उन आय कै, छत परयौ श्रोन बहाय कै।
यह वीर तीरहि कढ़ि कै, इस रंग रुद्रहि बढ़ि कै।
हय हक्यौ गजदंत पै, मनु राखि कै अरि अंत पै।
ज्यों सिंह गजमद मन्द पै। हय लस्यौ यों करि दन्त पै।
फटकारि सेलहि उद्ध कौं, तकि अपनी अरि सुद्ध कौं।
वह सेल गज ग्रह भेदि कै, सु हकीम खाँ तन छेद कै।
तब ही सुतीरन बुहियो, सु हकीम खाँ रण रुट्ठियौ।
इक दयौ सर कटि तक्कि कै, वह लग्यों हरिनहि धक्कि कै।
तब ही सु संभू पूत नै, गहि तेग बल मजबूत नै।
गज कुम्भ दइय करकि कै, मनु परय विज्जु तरकि कै।
फिर धाय गज गद्दी दली, कसना विदारय भुज वली।
सु हकीम खाँ भुई पारियौ, गज पुट्ठि ते गहि डारियौ।
इमि गिरत लोग निहारियौ, मनु कान्ह कंस पछारियौ।
तब हि तु औरन दोरिकै, लिए रुस्तमा झकझोर कै।
करि एक एकहि चोट सौ, राख्यौ हकीमहि जोट सौ।

महाराजा सूरजमल का रणक्षेत्र में युद्धवर्णन

गरद मसान किरान बरछा बानन तें,
रुस्तम खान घमसान घोर करतौ।
कछूं रेह मुण्ड कहूँ तुण्ड भुजदण्ड झुण्ड,
कहूँ पाइ काइ फर मण्डल का भरतौ।
सेल साँग सिप्पर सनाह सर श्रौणित मैं,
कोट-काट डारे धर पाइ तौ सौ धरतौ।
हरतौ हरीफ मान तरतौ समुद्ध जुद्ध,
कुद्ध ज्वाल जरतौ अराकनि सौं अरतौ।।

गरद गुवार मैं अपार तरवार धार,
मारौ निहार मैं किरनि भीर भानकी।
कहरि लहरि प्रलै सिन्धु मैं अधीर (अधीन) मीन,
मानौ धुरवान मैंत तक तड़ितान की।।
दावानल ज्योतिन को ज्वाल है कि ज्वाला को अचल चल,
ऐसी जंग देखी जहाँ प्रबल पठान की।
भृकुटी भयान की भुजान की उभय की सान,
मंगल समान भई मूर्ति सुजान की ।।

गेंदा से गुलफ गुलमेंहदी से अन्तभार,
कुण्य कलित तास खोपरी सुभाल की।
नासा गुलबासा मुख सूरजमुखी से भुज,
कलगा बधूक ओठ जीव दुतिलाल की।।
कोक नद कर ज्यौं करन गुल कोकन से,
इंदीवर नैन बाल जाल अलि माल की।
पानी किरवानी सौं हरयानी कर सूरज कै,
पर भूमि फूली फुलवारी मानौ काल की।।

दंतिन सौं दिग्गज दुरंदर दबाई दीन्हे,
दीपति दराज चारु घंटन के नद्द हैं।
सुंडन झपट्टि कै उलट्टत उदग्ग गिरि,
पट्टत समुद्द बल किम्मति विहद्दहैं।।
सूदन भनत सिंह-सूरज तिहारे द्वार,
झूमत रहत सदा ऐसे बझकद्द हैं।
रद्द करि कज्जल जलैद्द से समद्द रूप,
सोहत दुरद्द जे परद्दल दलद्द हैं।।


एकै एक सरस अनेक जे निहारे तन,
भारे लाज भारे स्वामि काम प्रतिपाल के।
चंग लौ उड़ायौ जिन दिल्ली को बजीर भीर,
पारी बहु मीरनु किए हैं बेहवाल के।।
सिंह बदनेस के सपूत श्री सुजानसिंह,
सिंह लौं झपटि नख करवाल के।
बेटे पटनेरे सेलु सांगन खखेटे भूरि,
धूरि सौं लपेटे लेटे भेटे महाकाल के।।

सेलन धकेला ते पठानमुख मैला होत,
केते भट मैला है भजयि भ्रुव भंग में।
तेग के कसे ते तुरकानी सब तंग कीन्ही,
दंग की दिली औ दुहाई देत बंग में।।
सूदन सराहत सुजान किरवान गहि,
धायो धीर वीरताई की उमंगमें।
दक्खिनी पछेला करि खेला तैं अजब खेल,
हेला करि गंग में रूहेला मारे जंग में।।

धरि चारि डेरा लूटे, कटे तुरक बेहाल।
जट्ट जट्ट कहते फिरें, सबने जान्यो काल।।

मराठा फौज के अत्याचार

मराठा फौज के अत्याचारों से पीड़ित भागकर भरतपुर आयी जनता को खान-पान एवं सुरक्षाकी व्यवस्था आघापुर के जंगल में की गयी।

भाजि देश उतकौ इत आयौ, ताहि बासु बन बीच बसायौ।
बीच-बीच अटवी चहु छाई, जोर मोरचे बुर्ज बनाई।।
रुख-रुख तरु हैं नर नारी, जोति वंत मुख चन्द उजारी।
कुन्ज-कुन्ज सरु हाट विराजैं, ज्यों सुरेश मय देव समाजें।।
नग्र रूप सब कानन कीनों, आस पास परीखा करि दीनों।
फेरि दुग्ग सिरदारु सुथापे, थानु थानु तिनके करि राखे।।
दै दिवान पद थामि सुचैना, धर्म पूत मनुसा रन लैना।।

सूदन के समकालीन कवि

सूदन कवि ने तत्कालीन सुप्रसिद्ध कवियों का वर्णन इस प्रकार किया है।
सोमनाथ, सूरज, सनेही, शेख, श्यामलाल,
साहेब, सुमेरू, शिवदास, शिवराम हैं।
सेनापति, सूरति, सरबसुख, सुखलाल,
श्रीधर, सबलसिंह, श्रपति सुनामहैं।।
हरिपरसाद, हरिदास, हरिवंश, हरि
हरीहर, हीरा से हुसेन, हितराम है।
जस के जहाज जगदीश के परमपति,
सूदन कविंदन को मेरी परनाम है।।

खुशवंत परिवार का ब्लैक फेस





अनामी शरण बबल

खुशवंत ने लेखन में गाली यौनसुख और बोल्डनेस के नाम पर एक औरत को सेक्समशीन की तरह देखा जिससे जम कर केवल बिस्तरानंद हो सके। कामसूत्र के 84 आसन से भी बढ़ चढ़ कर कई शीर्षासनों वाले सेक्स पोजिशन की खोज करने वाले सरदार जी ने औरतों का अपने शरीर के सभी सभी अंगों से रसास्वादन किया है। सरदार ने संपादक पत्रकार लेखक नौकरशाह के रूप में धाक जमाई है।, मगर इनके पिता दिवंगत श्री शोभा सिंह शामली सहारनपुर के शादीराम के साथ मिलकर अंग्रेजों की चापलूसी करते हुए शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरू और सुखदेव के खिलाफ झूठी गवाही दी थी। जिसके बिना पर ही भगत सिंह राजगुरू और सुखदेव को फांसी पर लटकाया गया था। देश के साथ गद्दारी करने वाले इन दो गद्दारों में शादीराम को तो पूरे पश्चिमी यूपी में बॉयकाट का सामना करना पड़ा. लोगों में सर शादीराम के खिलाफ इतनी नफरत थी कि शादीराम के मरने के बाद सहारनपुर से लेकर बागपत तक कहीं भी किसी दुकानदार ने कफन नहीं दी। हार कर परिवार वालों को दिल्ली में आकर कफन से शादीराम की नंगई और बदनामी पर पर्दा डाला। वहीं अपनी गद्दारी के बाद अंग्रेजों के और भी ज्यादा प्यारे राजदुलारे होकर शोभा सिंह और खुशवंत के दादा सुजान सिंह ने जमकर मलाई काटी। क्नाट प्लेस को बनाने का ठेका सुजान और शोभा को मिला और देखते ही देखते उस जमाने में यह सिंह परिवार करोड़पति हो गया। आजादी के बाद भी सिगार पीते हुए सरकारी दफ्तरों में सबसे ज्यादा रसूखदारो में शोभा ही माने जाते थे.। हालांकि अपने आप को सलीके के साथ नंगा दिखाते हुए भी सरदार जी अपने पिता की एक समाजसेवी इमेजीको ही हाई क्लास सोसायटी में परोसा । देश के पीएम मनमोहन सिंह को चुनाव के लिए दो लाख बतौर कर्ज या दान देने वाले खुशवंत ने कभी भी यह खुलासा नहीं किया कि मनमोहन सिंह ने फिर क्या दो लाख रूपए लौटाए थे ? मनमोहन सिंह पर खुशवंत सिंह ने इतना प्रेशर बनाया कि पीएम साहब क्नॉट प्लेस एरिया के विंडसर प्लेस का नाम बदल कर सर शोभा सिंह प्लेस करने का मन बना लिया था। हो सकता है कि मनमोहन एक ही झटके में खुशवंत के तमाम अहसानों को उतारना चाहते हो । इस बाबत मनमोहन जी ने दिल्ली की सीएम शीीला दीक्षित को एक पत्र भेजा और इस बाबत सलाह मांगी। यहां पर बुरा हो उन गुप्तचरों को कि शीला के पास मनमोहन जी का भेजा लेटर लीक हो गया और जब तक शीला अफने पीएम को कोई सलाह देती , उससे पहले कि इस आशय की खबरे अखबारों मे छपने लगी. कांग्रेसी नजर में लानत मलानत हो उस बेचारे मनिंदर जीत सिंह बिट्टा की , जिन्होने खुशवंत और मनमोहन के खिलाफ मामले को आसमान से सिर पर उठा लिया, और बेचारे मनमोहन अपने परम प्रिय मित्र की इकलौती इच्छा पूरी नहीं कर सके।. शायद इसका मलाल आज भी पीएम साहब को हो ? एक गद्दार शोभा के पुत्र से भला मुझे क्यों कोई शिकायत हो और क्यों हो ? इसके बावजूद खुशवंत पर कुछ और खट्टी मीठी यादों को बाद में लिखा जाएगा।फिलहाल जब पूरा देश इनको नमन कर रहा है तो भला खिलाफ हवा से गुजरने का साहस और हैसियत मेरी कहां है,और ना होगी . इसके बावजूद लोग खुशवंत वंदना करते हुए यह ना भूले कि खुशवंत परिवार ही वह गद्दार परिवार है जिसकी वजह से तीन क्रांतिकारी बेमौत मारे गए थे। शायद अरबों की संपति रखने वाला यह रईस परिवार अपने उपर लगे इस कलंक कथा से कभी भी खुद को बाहर नहीं कर पाएगा।हां महानगर दिल्ली में रहने वाले इस परिवार को सर शादीराम जैसी जलालत का सामना कभी ना करना पड़ा, शायद यहीं धन दौलत रसूख चमक दमक प्रभाव की महिमा है। एक दूसरे से अनजान महानगरीय त्रासदी का यहीं आनंद है कि लोग एक साथ एक ही फ्लैट कॉलोनी अपार्टमेंट में साथ साथ रहते हुए भी एक दूसरे से अनजान और बेपरवाह होते है।और खुशवंत परिवार को दिल्ली ने कलंकित होने की पीड़ा से दूर रखा। तमाम शिकायतों के बाद भी इस मरदूद की एक ही खासियत रही कि चाहे जो भी लिखा, मगर उन्हें चाहने वाले और पढने वाले बेशुमार लोगों की भीड़ से मैं भी खुद को कभी अलग नहीं रख सका। 99 साल में दुनिया को अलबिदा करने वाले खुशवंत को नमन.

रविवार, 9 मार्च 2014

भाषान्तर......












'भाषान्तर' पर आपका हार्दिक स्वागत है । रचनाएँ भेजने के लिए ईमेल - bhaashaantar@gmail.com या bhashantar.org@gmail.com । ...समाचार : कवि स्वप्निल श्रीवास्तव (फैज़ाबाद) को रूस का अन्तरराष्ट्रीय पूश्किन सम्मान। 'भाषान्तर' की हार्दिक बधाई।

सियाह हाशिये का मंटो - बलराम अग्रवाल

बलराम अग्रवाल 
धरती के हर आदमी में कुछ खूबियाँ होती हैं और कुछ खराबियाँ। गोस्वामी तुलसीदास के शब्दों में-'सुमति कुमति सब के उर रहहीं।' अर्थात अच्छाई और बुराई हर व्यक्ति के अन्तर में निहित है। अब, अच्छे या बुरे, जिस भाव का आधिक्य जिसमें नजर आने लगता है, वैसा ही वह कहलाने लगता है। लेकिन व्यक्ति के भीतर के अच्छेपन या बुरेपन का आकलन करने वाली नजर का इस योग्य होना अनिवार्य है, हर आदमी के बूते का यह आकलन नहीं है।

'सियाह हाशिये' की लघुकथाओं पर बात करने से पहले बेहतर होगा कि हम उसके रचनाकार उर्दू कथाकार सआदत हसन मंटो के बारे में दो-चार जरूरी बातें जान लें। मंटो उम्रभर अपने खिलाफ ऐसे तंग दिलोदिमाग लोगों की कारगुजारियों से टकराते और आहत होते रहे, जो उनके काम का आकलन करने के योग्य कभी थे ही नहीं। एक जगह मुहम्मद हसन असकरी ने मंटो के कम शिक्षित होने का जिक्र यों किया है-'अब इसे क्या कहें कि आठवीं और नवीं दहाई के अफसानानिगारों के सीमित ज्ञान का पता न तो आलोचकों को है, न खुद अफसानानिगारों को; कि जिस बरस अपने अफसाने लिखने शुरू करते हैं, उसी बरस पुस्तक छपवा लेते हैं और उसी बरस अपनी अफसानानिगारी पर दो-तीन लेख लिखवा लेते हैं; उसी बरस किसी उर्दू एकेडमी से इनाम हासिल कर लेते हैं और फिर उसी बरस मर जाते हैं।'

क्या यह कम आश्चर्य की बात है कि इन मुहम्मद हसन असकरी ने ही 'हाशिया आराई' शीर्षक से 'सियाह हाशिए' की भूमिका लिखी थी?

मंटो का जन्म लुधियाना जिले के समराला नामक स्थान में 11 मई, 1912 को एक कश्मीरी मुस्लिम परिवार में हुआ था। वह अपने पिता की दूसरी बीवी की आखिरी सन्तान थे। उनके तीन सौतेले भाई भी थे जो उम्र में उनसे काफी बड़े थे और विलायत में तालीम पा रहे थे। वह उनसे मिलना और बड़े भाइयों जैसा सुलूक पाना चाहते थे, लेकिन यह सुलूक उन्हें तब मिला जब वह साहित्य की दुनिया के बहुत बड़े स्टार बन चुके थे।अपने बड़े भाइयों से एकदम उलट, मंटो का मन स्कूली पढ़ाई में बिल्कुल भी नहीं लगता था। यही वजह थी कि मैट्रिक में लगातार तीन बार फेल होने के बाद उसे वह सन 1931 में पास कर सके, यानी कि 19 बरस की पकी उम्र में।

आल इंडिया रेडियो में काम करते हुए वह दिल्ली में रहे और उस दौरान उन्होंने लगभग 100 रेडियो नाटक लिखे। अगस्त 1942 में, करीब 19 माह दिल्ली में रहने के बाद, वह बंबई पहुँच गए।और, बंबई को मंटो ने इस कदर जिया कि 28 अक्टूबर, 1951 को अपने ऊपर आक्षेप के जवाब में अपने एक बयान में उन्होंने कहा था-'वहाँ (बंबई में) बारह बरस रहने के बाद जो कुछ मैंने सीखा, यह उसी का बायस है कि मैं यहाँ पाकिस्तान में मौजूद हूँ। यहाँ से कहीं और चला गया तो वहाँ भी मौजूद रहूँगा-मैं चलता-फिरता बंबई हूँ। मैं जहाँ भी कयाम करूँगा, वहीं मेरा अपना जहान आबाद हो जाएगा।'

यह वाकई गौर करने वाला बयान है। दिल्ली से बंबई पहुँचे मंटो ने बंबई को समझा और (खुद) चलता-फिरता बंबई बन गया। यह बात पाकिस्तान के नागरिकों की समझ में न आ सकी। एक इंसान के तौर पर मंटो की परेशानी शायद यह रही कि विभाजन के बाद उन्होंने अपने आपको महज मुसलमान महसूस किया और पाकिस्तान को ही उन्होंने अपना मुल्क समझा। वहाँ की आबो-हवा में वह असंगत विचारों को भी सहज ही स्वीकार लेने वाला भारतीय संस्कार तलाशते रहे। पाकिस्तान पहुँचकर वह प्रगतिशीलता का नकाब पहनकर साहित्य की जमीन पर जमे बैठे कट्टरपंथियों में इंसानियत-से सरोकारों के अंकुर तलाशते रहे और ताउम्र असफल रहे। उन्हें बार-बार यह सफाई पेश करनी पड़ी कि 'मुझेआप अफसानानिगार की हैसियत से जानते हैं और अदालतें एक फोह्शनिगार (अश्लील लेखक) की हैसियत से। हुकूमत कभी मुझे कम्युनिस्ट कहती है और कभी मुल्क का बहुत बड़ा अदीब।…मैं पहले भी सोचता था और अब भी सोचता हूँ कि मैं क्या हूँ और इस मुल्क में, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी इस्लामी सल्तनत कहा जाता है, मेरा क्या मकाम (स्थान) है, मेरा क्या मस्रिफ (उपयोग) है।…आप इसे अफसाना कह लीजिए, मगर मेरे लिए, यह एक तल्ख हकीकत (कड़वी सच्चाई) है कि मैं अभी तक खुद अपने मुल्क में, जिसे पाकिस्तान कहते हैं और जो मुझे बहुत अजीज है, अपना सही मकाम तलाश नहीं कर सका। यही वजह है कि मेरी रूह बेचैन रहती है। यही वजह है कि मैं कभी पागलखाने में और कभी हस्पताल में होता हूँ।'

अपनी इस बेचैनी की एक खास वजह बताते हुए वह लिखते हैं-'हमारी हुकूमत मुल्लाओं को भी खुश रखना चाहती है और शराबियों को भी। मजे की बात यह है कि शराबियों में कई मुल्ला मौजूद हैं और मुल्लाओं में अक्सर शराबी।'

एक लेखक के तौर पर मंटो की विशेषता यह है कि अहसास के शुरुआती छोर से लेकर उसके आखिरी छोर तक वह न तो मुसलमान है, न हिन्दू, न कश्मीरी और न पंजाबी; इंसान है, सिर्फ इंसान। अपराध और दंड, अच्छाई और बुराई की वे तमाम धारणाएँ जो सदियों से हमारे समाज में प्रचलित रही हैं, मंटो उन्हें रद्द करता है। मंटो की चेतना में मनुष्यों की समानता की एक ताकतवर लहर उस चेतना की जीवन-रेखा के रूप में हमेशा सक्रिय रही। वह जीवन के किसी भी अनुभव, मानव-अस्तित्व की किसी भी अभिव्यक्ति से न तो कभी भयभीत होता है और न ही उससे घृणा और ऊब का प्रदर्शन करता है।

'अदबे-लतीफ़' (नया साहित्य) के वार्षिकांक (1944) में प्रकाशित 1 जनवरी, 1944 को लिखित अपने लेख 'अदबे-जदीद' (आधुनिक साहित्य) में मंटो ने लिखा है : 'जिस नुक्स को मेरे नाम से मंसूब किया (जोड़ा जाता) है, दरअसल मौजूदा निजाम का नुक्स है-मैं हंगामापसंद नहीं। मैं लोगों के खयालातो-जज्बात हैजान (उबाल) पैदा करना नहीं चाहता। मैं तहजीबो-तमद्दुन की और सोसाइटी की चोली क्या उतारूँगा जो है ही नंगी। मैं उसे कपड़े पहनाने की कोशिश भी नहीं करता, इसलिए कि यह मेरा काम नहीं, दर्जियों का है। लोग मुझे सियाह-कलम कहते हैं, लेकिन मैं तख्ता-ए-सियाह पर काली चाक से नहीं लिखता, सफेद चाक इस्तेमाल करता हूँ कि तख्ता-ए-सियाह की सियाही और भी ज़्यादा नुमायाँ हो जाए।'

बहुत कम लोग जानते होंगे कि 'सियाह हाशिये' पर प्रगतिशील उर्दू लेखकों व आलोचकों के कड़वे रवैयों ने मंटो को अंतहीन दिमागी तकलीफ दी और उसमें बेहिसाब गुस्सा पैदा किया। उस तकलीफ और उस गुस्से को जाने बिना मंटो और उनके 'सियाह हाशिये' को समझना लगभग असम्भव है। अपनी बारहवीं किताब 'यज़ीद' की भूमिका 'ज़ैबे-कफ़न' (कफन का गला) में इस तकलीफ और गुस्से का उन्होंने काफी खुलासा किया है। वह लिखते हैं-'मुल्क के बँटवारे से जो इंकिलाब बरपा हुआ, उससे मैं एक अरसे तक बागी रहा और अब भी हूँ…मैंने उस खून के समन्दर में गोता लगाया और चंद मोती चुनकर लाया- अर्के-इन्फिआल (लज्जित होने पर छूटने वाले पसीने) के और मशक्कत (श्रम) के, जो उसने अपने भाई के खून का आखिरी कतरा बहाने में सर्फ (खर्च) की थी; उन आँसुओं के, जो इस झुँझलाहट में कुछ इंसानों की आँखों से निकले थे कि वह अपनी इंसानियत क्यों खत्म नहीं कर सके! ये मोती मैंने अपनी किताब 'सियाह हाशिये' में पेश किए।…यकीन मानिए कि मुझे उस वक्त दुख हुआ, बहुत दुख हुआ, जब मेरे चंद हमअस्रों (समकालीनों) ने मेरी इस कोशिश ('सियाह हाशिये') का मजहका उड़ाया (निंदा की, उपहास किया)। मुझे लतीफाबाज या वागो (हाय-हाय चिल्लानेवाला),सनकी, नामाकूल (अशिष्ट) और रजअतपसंद (जिसके विचारों में प्रगतिशीलता न हो) कहा गया। मेरे एक अजीज दोस्त ने तो यहाँ तक कहा कि मैंने लाशों की जेबों में से सिगरेट के टुकड़े, अँगूठियाँ और इसी किस्म की दूसरी चीजें निकाल-निकालकर जमा की हैं।…

'मैं इंसान हूँ। मुझे गुस्सा आया।…

'मुझे गुस्सा था कि इन लोगों को क्या हो गया है-यह कैसे तरक्कीपसन्द हैं, जो तनज्जुल (पतन) की ओर जाते हैं; यह इनकी सुर्खी (लाली) कैसी है जो सियाही की तरफ दौड़ती है…

'मुझे गुस्सा था, इसलिए कि मेरी बात कोई भी नहीं सुनता था-तकसीमे-मुल्क के बाद मुल्क (यानी पाकिस्तान) में इफ्रातो-तफ्रीत (तारतम्य बैठाने) का आलम था। जिस तरह लोग मकान और मिलें अलाट करवा रहे थे, उसी तरह वह बुलंद मकामों पर भी कब्जा करने की जद्दोजहद में मसरूफ थे।'

उर्दू प्रगतिशीलों के हाथों 'सियाह हाशिये' की फजीहत का दर्द मंटो ने अपने कहानी-संग्रह 'चुग़द' की भूमिका में भी उँड़ेला है-'मेरी किताब 'सियाह हाशिये' तरक्कीपसंदों ने सिर्फ़ इसलिए नापसंद की कि इस पर दीबाचा (भूमिका) हसन असकरी का था-चुनांचे अली सरदार ने हस्बे-मामूल बड़े खुसूस और मुहब्बत के साथ मुझे लिखा: 'यहाँ लाहौर से मेरे पास एक खबर आई है कि तुम्हारी किसी नई किताब पर हसन असकरी दीबाचा (भूमिका) लिख रहे हैं। समझ में नहीं आ सका, तुम्हारा और हसन असकरी का क्या साथ है? मैं हसन असकरी को बिलकुल मुख्लिस (निश्छल) नहीं समझता।

'तरक्कीपसन्दों की खबर-रसानी का सिलसिला और इंतजाम काबिले-दाद है। यहाँ की खबरें खेतवाड़ी के 'क्रेमलिन' में बड़ी सेहत से यूँ चुटकियों में पहुँच जाती हैं-अली सरदार को यहाँ से जो खबर मिली, बड़ी मोतबर (विश्वसनीय) थी; चुनांचे नतीजा यह हुआ कि 'सियाह हाशिए' प्रेस की सियाही लगने से पहले (यानी कि छपने से पहले) ही रूसियाह (काला मुँह) करके रजअतपसंदी (प्रतिक्रियावाद) की टोकरी में फेंक दी गई।'

अब जरा 'सियाह हाशिये' के इस समर्पण पर गौर फरमाएँ:

उस आदमी के नाम

जिसने अपनी खूँरज़ियों का ज़िक्र करते हुए कहा :

" जब मैंने एक बुढ़िया को मारा तो मुझे ऐसा लगा ,

मुझसे क़त्ल हो गया है! "

'सियाह हाशिये' की अधिकतर रचनाओं को पढ़ने के बाद पता चलता है कि 'मंटो के इंसानी सरोकार और अनुभव केवल उच्छृंखल मर्दों और गिरी हुई औरतों की नीच भावनाओं तक सीमित नहीं हैं।' हाँ, इतना जरूर है कि 'सियाह हाशिये' की सभी 32 कथाएँ, यहाँ तक कि उसका समर्पण भी, भारत विभाजन के वक्त हुई घिनौनी घटनाओं पर ही आधारित हैं। शायद इसीलिए 'सआदत हसन मंटो दस्तावेज़' के संपादकद्वय ने उन सबको 'एक ही अफसानचा' माना है। एक पूरी पुस्तक में सिर्फ एक अफसाना हो, यह सम्भव है; लेकिन 32 अलग-अलग कहानियों को एक ही कहानी 'मानना' बिल्कुल वैसा ही तकलीफदेह है जैसा कि मंटो के जीवित रहते उर्दू प्रगतिशीलों द्वारा इस पुस्तक को नकारने की साजिश रचना था।

'सियाह हाशिये' की कितनी और कौन-कौन-सी रचनाएँ लघुकथा के पैमाने पर खरी उतरती हैं, यह अलग बात है; महत्वपूर्ण बात यह है कि कथाकार की दृष्टि से मंटो लघुकथा के 'सिर्फ डाइग्नोस' सिद्धान्त का मजबूत पैरोकार है। वह कहता है : "हम मर्ज बताते हैं, लेकिन दवाखानों के मुहतमिम (प्रबंधक) नहीं हैं…"

मंटो मनोवैज्ञानिक वास्तविकताओं के वर्णन की मर्यादाओं से अच्छी तरह परिचित थे और यह जानते थे कि सच्चाई केवल सतह पर तैरती हुई वास्तविकताओं की खोज तक सीमित नहीं होती।…मोपासां की तरह मंटो को भी इस बात में मजा आता था कि इंसान की वहशियाना भावनाएँ इस तरह नंगी की जाएँ कि पढ़ने वाला चौंक उठे।लघुकथा में 'चौंक' की 'छौंक' लगाने के हिमायती आज भी अनगिनत हैं; लेकिन समकालीन लघुकथा को स्तरीयता और प्रभावपूर्णता प्रदान करने वाले तत्वों में 'चौंक' का स्थान गौण ही है, प्रमुख नहीं। 'सियाह हाशिये' की रचनाओं के माध्यम से आप मंटो के मानवीय सरोकार और मानव मनोविज्ञान संबंधी उनकी समझ का आकलन भी काफी हद तक कर सकते हैं।

अधिकतर, होता यह है कि लोग दोहरा चरित्र जीते हैं। सामान्य जीवन में कुछ और होते हैं और लेखकीय जीवन में कुछ और। मंटो की विशेषता यह है कि वह, सामान्य और सृजनात्मक, दोनों प्रकार के जीवन को एक संतुलन के साथ मिलाकर जीते हैं। शायद यही कारण है कि अपने सामान्य जीवन में सृजनात्मकता के कारण उन्हें कई कष्ट भी झेलने पड़े। अस्तित्व की एकता में उनका विश्वास इतना पक्का था और उस परिवेश के प्रति जिसमें वह पले-पढ़े और बढ़े, उनमें इतना लगाव भरा हुआ था कि 'जिंदगी के आखिरी सात बरसों में मंटो ने हमेशा पंजाबी में बात की। मंटो कहता था : 'जब मैं उर्दू में बोलता हूँ तो लगता है, झूठ बोल रहा हूँ…' और '…जब मैं उर्दू बोलता हूँ तो मेरा जबड़ा दुखने लगता है।' क्या यह बयान मंटो का अपने जन्मस्थान, अपनी मातृभाषा के प्रति असीम लगाव से लबालब नहीं है?

'दस्तावेज' के संपादकद्वय ने 'सियाह हाशिये' को एक कहानी मानते हुए 'मक्तल' (कत्ल करने की जगह) शीर्षक तले संग्रहीत किया है, जबकि 'सियाह हाशिये' पाकिस्तान में बस जाने के बाद मंटो की तीसरी किताब थी जो 'मकतबा-ए-जदीद' से प्रकाशित हुई। सन 1951 तक यह उनकी सातवीं किताब थी। विभाजन की त्रासदी को निहायत ईमानदार गहराई के साथ व्यक्त करने वाली उनकी विश्वस्तरीय कहानी 'टोबा टेक सिंह' भी इसी दौरान लिखी गई। वीभत्सता, उलझन, बेजारी, नफरत, दुख और क्रोध के बजाय मंटो कहीं-कहीं तो थोड़े दुख-भरे मसखरेपन के साथ मानव की दुरवस्था का तमाशा देखता है और इस दुरवस्था में छिपे सच की ताकत के ऐसे बोध का प्रमाण देता है, जिसे किसी दूसरे बाहरी सहारे की जरूरत नहीं होती-छोटी-छोटी बातों में वह एक गहरी मानवीय त्रासदी का पता लगाता है।…एक ऐसे दौर में, जब इंसान वहशी बन गया था और निहत्थे, कमजोर बच्चे, बूढ़े, औरतें जानवरों की तरह जिबह किए जा रहे थे, केवल रक्तपात और विनाश के वर्जन या उनके विश्लेषण के आधार पर सच्ची कहानियाँ नहीं लिखी जा सकती थीं। उस त्रासदी की सच्चाई तक पहुँचने और उसे एक रचनात्मक सच्चाई का रूप देने के लिए, अपने अस्तित्व और अपने परिवेश के बीच एक दूरी, अपनी तबीयत में एक निढालपन की जगह एक संगीनी (गंभीरता) पैदा करने की जरूरत थी।

विभाजन से पहले का सामाजिक और मानसिक वातावरण, फिर विभाजन के बाद का वातावरण, दंगों, साम्प्रदायिकता और साम्प्रदायिक दंगों में उलझी हुई हिन्दू-मुस्लिम राजनीति-इन सब की तरफ़ 'मक्तल' की कहानियों में कहीं स्पष्ट तो कहीं धुँधले इशारे मिलते हैं।…मंटो के अपने सरोकार राजनीति और अराजनीतिक के फेर में पड़ने के बजाय अपने गहरे मानव प्रेम और नैतिक क्षेत्र के माध्यम से एक विशिष्ट बोध को अभिव्यक्त करते हैं। मंटो हर यथार्थ को बिना किसी फेर-बदल के एक नया यथार्थ बना देते हैं।…ब्रिटिश भारत के अंतिम चरण, फिर स्वतंत्रता, विभाजन और दंगों की भयावहता और उस पूरे युग के त्रासद तत्वों का प्रेक्षण मंटो ने इतिहास की प्रयोगशाला के रूप में नहीं किया था।…कोई भी राजनीतिक घटना मंटो के लिए केवल राजनीतिक नहीं थी। मंटो ने मानवीय अस्तित्व और उसके फैलाव में समाई हुई सच्चाइयों की समग्रता के साथ-साथ एक सच्चे मानव प्रेमी साहित्यकार के 'वजन' की व्यपकता के मानदण्ड को हमेशा सामने और सुरक्षित रखा। ऐसा न होता तो 'सियाह हाशिये' के अँधेरों से उजाले की किसी भी लकीर का फूटना असम्भव था। विभाजन ने मंटो के दिलो-दिमाग को इस बुरी तरह झकझोरा था कि उन्होंने 'जब कभी 1947 का जिक्र किया, वतन की आजादी के ताल्लुक से नहीं किया। उन्होंने हमेशा 1947 का जिक्र 'तकसीम' और 'बँटवारे' के ताल्लुक से किया।

मंटो के लेखकीय चरित्र को समझने के लिए यह जानना भी जरूरी है कि 'पहला अफसाना उसने बउनवान 'तमाशा' लिखा, जो जलियाँवाले बाग के खूनी हादिसे से मुतअल्लिक था। यह अफसाना उसने अपने नाम से न छपवाया। यही वजह है कि वह पुलिस की दस्तबुजी (हत्थे चढ़ने) से बच गया।

अपने आखिरी बरसों में मंटो ने बेतहाशा लिखा।

सच्चा साहित्य तो उसी स्थिति में लिखा जा सकता है, जब लिखने वाला हिन्दू जुल्म, मुसलमान जुल्म, या कांग्रेस की राजनीति और मुस्लिम लीग की राजनीति, या हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के फेर में पड़े बिना, उस अनुभव पर हाथ डाल सके जिसका सरोकार इस सवाल से हो कि सामूहिक पागलपन के उस युग में इंसान के हाथों इंसान पर क्या बीती? उस इंसान का नाम और धर्म और सम्प्रदाय, ये सारी बातें गौण हैं।

और अंत में, मैं 18 अगस्त, 1954 को लिखी उनकी एक ऐसी रचना का जिक्र करना बहुत मुनासिब समझता हूँ जिसे अक्सर उनकी रचनाओं में गिना ही नहीं जाता है; और जो उनकी जिन्दादिली का अनुपम नमूना है:

786

कत्बा
यहाँ सआदत हसन मंटो दफ़न है।
उसके सीने में फ़न्ने-अफसानानिगारी के
सारे अस्रारो-रमूज़ दफ़्न हैं-
वह अब भी मनों मिट्टी के नीचे सोच रहा है
कि वह बड़ा अफसानानिगार है या खुदा।

सआदत हसन मंटो
18 अगस्त, 1954

क्या यह चौंकाने वाला तथ्य नहीं है कि यह 'कत्बा' लिखने के ठीक 5 माह बाद 18 जनवरी, 1955 को सुबह साढ़े-दस बजे मंटो को लेकर एंबुलेंस जब लाहौर के मेयो अस्पताल के पोर्च में पहुँची; डाक्टर लपके-लेकिन…शरीर को मनों मिट्टी के नीचे दफ्न कर देने की खातिर मंटो की पवित्र आत्मा उसे छोड़कर बहुत दूर जा चुकी थ

सोमवार, 3 मार्च 2014

मैं चमारों की गली में ले चलूँगा आपको / अदम गोंडवी




आइए महसूस करिए जिंदगी के ताप को
मैं चमारों की गली तक ले चलूँगा आपको

जिस गली में भुखमरी की यातना से ऊब कर
मर गई फुलिया बिचारी इक कुएँ में डूब कर

है सधी सिर पर बिनौली कंडियों की टोकरी
आ रही है सामने से हरखुआ की छोकरी

चल रही है छंद के आयाम को देती दिशा
मैं इसे कहता हूँ सरजू पार की मोनालिसा

कैसी यह भयभीत है हिरनी-सी घबराई हुई
लग रही जैसे कली बेला की कुम्हलाई हुई

कल को यह वाचाल थी पर आज कैसी मौन है
जानते हो इसकी ख़ामोशी का कारण कौन है

थे यही सावन के दिन हरखू गया था हाट को
सो रही बूढ़ी ओसारे में बिछाए खाट को

डूबती सूरज की किरनें खेलती थीं रेत से
घास का गट्ठर लिए वह आ रही थी खेत से

आ रही थी वह चली खोई हुई जज्बात में
क्या पता उसको कि कोई भेड़िया है घात में

होनी से बेख़बर कृष्ना बेख़बर राहों में थी
मोड़ पर घूमी तो देखा अजनबी बाँहों में थी

चीख़ निकली भी तो होठों में ही घुट कर रह गई
छटपटाई पहले, फिर ढीली पड़ी, फिर ढह गई

दिन तो सरजू के कछारों में था कब का ढल गया
वासना की आग में कौमार्य उसका जल गया

और उस दिन ये हवेली हँस रही थी मौज में
होश में आई तो कृष्ना थी पिता की गोद में

जुड़ गई थी भीड़ जिसमें ज़ोर था सैलाब था
जो भी था अपनी सुनाने के लिए बेताब था

बढ़ के मंगल ने कहा, 'काका, तू कैसे मौन है
पूछ तो बेटी से आख़िर वो दरिंदा कौन है

कोई हो संघर्ष से हम पाँव मोड़ेंगे नहीं
कच्चा खा जाएँगे ज़िंदा उनको छोडेंगे नहीं

कैसे हो सकता है होनी कह के हम टाला करें
और ये दुश्मन बहू-बेटी से मुँह काला करें'

बोला कृष्ना से - 'बहन, सो जा मेरे अनुरोध से
बच नहीं सकता है वो पापी मेरे प्रतिशोध से'

पड़ गई इसकी भनक थी ठाकुरों के कान में
वे इकट्ठे हो गए सरपंच के दालान में

दृष्टि जिसकी है जमी भाले की लंबी नोक पर
देखिए सुखराज सिंह बोले हैं खैनी ठोंक कर

'क्या कहें सरपंच भाई! क्या ज़माना आ गया
कल तलक जो पाँव के नीचे था रुतबा पा गया

कहती है सरकार कि आपस में मिलजुल कर रहो
सुअर के बच्चों को अब कोरी नहीं हरिजन कहो

देखिए ना यह जो कृष्ना है चमारों के यहाँ
पड़ गया है सीप का मोती गँवारों के यहाँ

जैसे बरसाती नदी अल्हड़ नशे में चूर है
न पुट्ठे पे हाथ रखने देती है, मगरूर है

भेजता भी है नहीं ससुराल इसको हरखुआ
फिर कोई बाँहों में इसको भींच ले तो क्या हुआ

आज सरजू पार अपने श्याम से टकरा गई
जाने-अनजाने वो लज्जत ज़िंदगी की पा गई

वो तो मंगल देखता था बात आगे बढ़ गई
वरना वह मरदूद इन बातों को कहने से रही

जानते हैं आप मंगल एक ही मक्कार है
हरखू उसकी शह पे थाने जाने को तैयार है

कल सुबह गरदन अगर नपती है बेटे-बाप की
गाँव की गलियों में क्या इज्जत रहेगी आपकी'

बात का लहजा था ऐसा ताव सबको आ गया
हाथ मूँछों पर गए माहौल भी सन्ना गया

क्षणिक आवेश जिसमें हर युवा तैमूर था
हाँ, मगर होनी को तो कुछ और ही मंज़ूर था

रात जो आया न अब तूफ़ान वह पुरज़ोर था
भोर होते ही वहाँ का दृश्य बिलकुल और था

सिर पे टोपी बेंत की लाठी सँभाले हाथ में
एक दर्जन थे सिपाही ठाकुरों के साथ में

घेर कर बस्ती कहा हलके के थानेदार ने -
'जिसका मंगल नाम हो वह व्यक्ति आए सामने'

निकला मंगल झोपड़ी का पल्ला थोड़ा खोल कर
इक सिपाही ने तभी लाठी चलाई दौड़ कर

गिर पड़ा मंगल तो माथा बूट से टकरा गया
सुन पड़ा फिर, 'माल वो चोरी का तूने क्या किया?'

'कैसी चोरी माल कैसा?' उसने जैसे ही कहा
एक लाठी फिर पड़ी बस, होश फिर जाता रहा

होश खो कर वह पड़ा था झोपड़ी के द्वार पर
ठाकुरों से फिर दरोगा ने कहा ललकार कर -

"मेरा मुँह क्या देखते हो! इसके मुँह में थूक दो
आग लाओ और इसकी झोपड़ी भी फूँक दो"

और फिर प्रतिशोध की आँधी वहाँ चलने लगी
बेसहारा निर्बलों की झोपड़ी जलने लगी

दुधमुँहा बच्चा व बुड्ढा जो वहाँ खेड़े में था
वह अभागा दीन हिंसक भीड़ के घेरे में था

घर को जलते देख कर वे होश को खोने लगे
कुछ तो मन ही मन मगर कुछ ज़ोर से रोने लगे

'कह दो इन कुत्तों के पिल्लों से कि इतराएँ नहीं
हुक्म जब तक मैं न दूँ कोई कहीं जाए नहीं'

यह दरोगा जी थे मुँह से शब्द झरते फूल-से
आ रहे थे ठेलते लोगों को अपने रूल से

फिर दहाड़े, 'इनको डंडों से सुधारा जाएगा
ठाकुरों से जो भी टकराया वो मारा जाएगा'

इक सिपाही ने कहा, 'साइकिल किधर को मोड़ दें
होश में आया नहीं मंगल कहो तो छोड़ दें'

बोला थानेदार, 'मुर्गे की तरह मत बाँग दो
होश में आया नहीं तो लाठियों पर टाँग लो

ये समझते हैं कि ठाकुर से उलझना खेल है
ऐसे पाजी का ठिकाना घर नहीं है जेल है'

पूछते रहते हैं मुझसे लोग अकसर यह सवाल
'कैसा है कहिए न सरजू पार की कृष्ना का हाल'
उनकी उत्सुकता को शहरी नग्नता के ज्वार को
सड़ रहे जनतंत्र के मक्कार पैरोकार को

धर्म, संस्कृति और नैतिकता के ठेकेदार को
प्रांत के मंत्रीगणों को केंद्र की सरकार को

मैं निमंत्रण दे रहा हूँ आएँ मेरे गाँव में
तट पे नदियों के घनी अमराइयों की छाँव में

गाँव जिसमें आज पांचाली उघाड़ी जा रही
या अहिंसा की जहाँ पर नथ उतारी जा रही

हैं तरसते कितने ही मंगल लँगोटी के लिए
बेचती हैं जिस्म कितनी कृष्ना रोटी के

कूट नीति

 *कूटने से बढ़ती है -इम्युनिटी पॉवर*                 *दादा जी से पूछा*     *कि पहले लोग बहुत कम*           *बीमार  होते थे ?*            *तो...