बुधवार, 26 दिसंबर 2012

कामशास्त्र की भारतीय परंपरा में सेक्‍स


      






शुक्रवार, 20 नवम्बर 2009

कामसूत्र की उत्पत्ति की शास्त्रकथा बड़ी रोचक है। इस कथा का भी यदि देरीदियन मूल्यांकन किया जाए तो अनेक नए पक्षों पर रोशनी पड़ती है। पहली बात यह निकलती है कि कामशास्त्र, अर्थशास्त्र और आचार शास्त्र का हिस्सा है। आरंभ में ब्रह्मा ने एक लाख अध्यायों का एक विशाल ग्रंथ बनाया।उस शास्त्रार्णव का मंथन कर मनु ने एक पृथक आचार शास्त्र बनाया।जो मनुसंहिता या धर्मशास्त्र के नाम से विख्यात है। ब्रह्मा के ग्रंथ के आधार पर बृहस्पति ने ब्रार्हस्पत्यम् अर्थशास्त्र की रचना की। ब्रह्मा के ग्रंथ के आधार पर ही महादेवजी के अनुचर नंदी ने एक हजार अध्यायों के कामशास्त्र की रचना की। उसी संस्करण के आधार पर श्वेतकेतु ने पांच सौ अध्यायों का संक्षिप्त संस्करण तैयार किया। श्वेतकेतु की रचना के आधार पर बाभ्रव्य ने डेढ सौ अध्यायों का संस्करण तैयार किया। यही वह बिन्दु है जहां से कामशास्त्र की नयी परंपरा सामने आती है। बाभ्रव्य के पहले कामशास्त्र वाचिक परंपरा का अंग था,बाभ्रव्य ने ही उसे शास्त्र का रूप दिया। कालान्तर में बाभ्रव्य के कामशास्त्र में अनेक चीजें जोड़ी गईं,और अनेक अध्यायों को स्वतंत्र ग्रंथ के रूप में पेश किया गया। यही वजह है कामसूत्र ग्रंथ न होकर संग्रह है।
    बाभ्रव्य रचित कामशास्त्र के छठे भाग वैशिक प्रकरण को दत्तक आचार्य ने ,आचार्य चारायण ने साधारण अधिकरण, सुवर्णनाभ ने साम्प्रयोगिक अधिकरण,आचार्य घोटकमुख ने कन्यासम्प्रयुक्तक, गोनर्दीय ने भार्याधिकरण, आचार्य गोणि‍कापुत्र ने पारदारिक अधिकरण,आचार्य कुचुमार ने औपनिषदिक नामक अधिकरण को अलग करके संपादित किया। संभवत: बाभ्रव्य का कामशास्त्र पहला ग्रंथ है जिसकी विखंडित रूप में व्याख्या की गई। कामशास्त्र की इन विखंडित व्याख्याओं के आधार पर ही वात्स्यायन ने कामसूत्र की रचना की।
      कामसूत्र के आरंभ में किसी देवी या देवता की वंदना नहीं की गई है। बल्कि कहा गया ''धर्मार्थकामेभ्यो नम:।'' धर्म,अर्थ और काम को नमस्कार है। आगे कहा '' शास्त्रे प्रकृत्वात्'' यानी इस शास्त्र में मूल रूप से धर्म,अर्थ और काम का उपदेश दिया गया है ,इसलिए धर्म,अर्थ और काम को ही नमस्कार किया गया है। जिन आचार्यों ने इन तत्वों का बोध कराया उनको नमस्कार किया गया है। इसके बाद कामसूत्रकार ने विस्तार से उस परंपरा का जिक्र किया है जिसके कारण कामशास्त्र का विमर्श हमारे सामने आया। कामसूत्र के 'शास्त्रसंग्रह प्रकरणम्' नामक पहले अध्याय में यह बताया गया है कि कामसूत्र के प्रत्येक अध्याय में क्या है और किस तरह कामसूत्र हमारे सामने आया। जयमंगला टीका को कामसूत्र की सबसे अच्छी टीका माना जाता है। इस टीका का हिन्दी अनुवाद भी है। जयमंगला टीकाकार ने अनेक ऐसी बातें इस कृति में शामिल कर दी हैं जो कृति के मूल लक्ष्य और परिप्रेक्ष्य से मेल नहीं पातीं। इनका अलग से मूल्यांकन किया जाना चाहिए।
काम या सेक्स क्या है ? कामसूत्र के दूसरे अध्याय में वात्स्यायन ने 'काम' की अवधारणा पेश की है। लिखा है , '' श्रोत्रत्वक्चक्षुर्जिह्वाघ्राणानामात्मसंयुक्तेन मनसाधिष्ठितानां स्वेषु विषयेष्वानुकूल्यत: प्रवृत्ति: काम:।'' अर्थात् कान, त्वचा, ऑंख,जीभ,नाक इन पाँच इन्द्रियों की इच्छानुसार शब्द, स्पर्श,रूप, रस और गंध इन विषयों में प्रवृत्ति ही काम है अथवा इन प्रवृत्तियों से आत्मा जो आनंद अनुभव करती है,उसे 'काम' कहते हैं। आगे कहा '' स्पर्शविशेषविषयात्वस्या भि माननिकसुखानुबिध्दा फलवत्यर्थ प्रतीति: प्राधान्यात्काम:।'' अर्थात् चुम्बन,आलिंगन,प्रासंगिक सुख के साथ गाल,स्तन,नितम्ब आदि विशेष अंगों के स्पर्श करने से आनंद की जो प्राप्ति होती है वह 'काम' है। इस सूत्र में 'फलवती प्रतीति'का खास  अर्थ है।
   कामसूत्र के चर्चित टीकाकार यशोधर ने इस शब्द का भाव चुम्बन,आलिंगन से लेकर वीर्यक्षरण पर्यन्त तक के आनंद  को माना है। इसी क्रम में उन्होंने लिखा कि कामसूत्र को काम- व्यवहार निपुण व्यक्ति से जानना चाहिए।
      यह मिथ जग प्रसिध्द है कि सेक्स करने के लिए ज्ञान की जरूरत नहीं होती।  क्योंकि पशु ,पक्षियों में सेक्स की प्रवृत्ति नजर आती है। सेक्स तो बगैर सिखाए या सीखे आ जाता है। इसके प्रत्युत्तर में कामसूत्र में लिखा है, ''संप्रयोगपराधीनत्वात् स्त्रीपुंसयोरूपायमपेक्षते।'' अर्थात् सम्भोग में पराधीन होने से स्त्री और पुरूष को उस पराधीनता से बचाने के लिए शास्त्र की अपेक्षा हुआ करती है। इसका टीकाकारों ने अर्थ किया है कि सेक्स शिक्षा भय,लज्जा,पराधीनता से मुक्त करती है। आनंद,सुखी और सम्पन्न बनाती है। दायित्वबोध, परोपकार और उदात्त भावों की सृष्टि करती है। अपने सहचर के प्रति श्रध्दा,विश्वास,हितकामना और अनुराग बढ़ाती है। कामशास्त्र के प्रति उदासीनता के कारण अनबन,कलह, व्यभिचार, असंतोष, वेश्यावृत्ति, व्यभिचार और अनेक शारीरिक बीमारियों के होने का खतरा है।
         वात्स्यायन ने 'कामसूत्र' में धर्म और अर्थ की व्याख्या सकारात्मक गतिविधि के रूप में की है ,और काम की व्याख्या नकारात्मक पक्षों के विवेचन और उनके समाधान के रूप में कामसूत्र रचा गया। यह जनप्रिय धारणा थी कि वह धर्म ,अर्थ तथा सज्जनों के विरूध्द है। इस  धारणा का त्रिवर्ग प्रतिपत्तिप्रकरणम् के 32से लेकर 37 वें सूत्र तक विवेचन है।
       वात्स्यायन ने सवाल किया है यदि काम से दोष उत्पन्न होते हैं तो उनके समाधान के बारे में भी सोचा जाना चाहिए। यही वह मूल चिन्ता है जिसके कारण कामसूत्र के निर्माण की आवश्यकता महसूस की गई। यह मूलत: सेक्स के दुष्प्रभावों से बचने के लिए ही रचा गया ग्रंथ है। सेक्स शिक्षा इस तरह प्राप्त किया जाए जिससे किसी अन्य कार्य में बाधा न पड़े। वात्स्यायन की स्पष्ट राय है कि काम प्राप्ति की चेष्टा करनी चाहिए साथ ही उसके दोषों से बचना चाहिए। वात्स्यायन की स्पष्ट राय है कि साधारण लोगों को धर्म और अर्थ के शास्त्रों के साथ कामशास्त्र का भी ज्ञान कराया जाना चाहिए।उन्होंने लिखा है, '' धर्मार्थाङ्गविद्याकालाननुपरोधयन् कामसूत्रं तदङ्गविद्याश्च पुरूषोधीयीत।'' अर्थात् धर्मशास्त्र,अर्थशास्त्र तथा इनके अंगभूत शास्त्रों के अध्ययन के साथ ही पुरूष को कामशास्त्र के अंगभूत शास्त्रों का अध्ययन करना चाहिए। कामसूत्र का अध्ययन स्त्री और पुरूष दोनों को करना चाहिए। स्त्री को कामशास्त्र का पिता के घर पर ही अध्ययन करना चाहिए।यदि शादी हो जाती है तो पति की अनुमति से अध्ययन करना चाहिए।
     जिस तरह इन दिनों अनेक लोग यह मानते हैं कि स्त्रियों को सेक्स शिक्षा नहीं दी जानी चाहिए वात्स्यायन के जमाने में भी ऐसा सोचने वाले लोग थे। वात्स्यायन ने इन सभी के तर्कों का खण्डन किया है और विस्तार से बताया है कि सेक्स शिक्षा क्यों जरूरी है। उनका मानना है कि स्त्रियों को सेक्स के व्यवहारिक पक्ष का तो ज्ञान होता है किन्तु शास्त्रज्ञान नहीं होता। अत: उन्हें कामशास्त्र का ज्ञान कराया जाना चाहिए। वात्स्यायन का यह भी मानना है  कामशास्त्र की सबसे अच्छी शिक्षा स्त्री से ही मिल सकती है। क्योंकि उस जमाने में स्त्रियां ही सबसे अच्छी ज्ञाता हुआ करती थीं। स्त्रियों के लिए सेक्स शिक्षा देने वालों का अभाव रहा है।अत: उनके लिए  किस तरह की स्त्री शिक्षिका हो सकती है ,इसका वर्णन करते हुए छह किस्म की औरतों का जिक्र किया है। 'जो औरत पुरूष के साथ संभोग का अनुभव प्राप्त कर चुकी हो।साथ में पाली-पोसी,साथ में खेली हुई धाय की लड़की हो,अथवा निश्छल हृदय की सखी हो जो संभोग का अनुभव प्राप्त कर चुकी हो,  अपनी ही उम्र की मौसी,  मौसी के समान विश्वासयोग्य बूढ़ी दासी, कुल-शील स्वभाव से पूर्व परिचित भिक्षुणी-संन्यासिनी, अपनी बड़ी बहिन आदि‍।
        कामसूत्र में संभोग और प्रेम के जितने  भी उपाय सुझाए हैं उनमें स्त्री और पुरूष दोनों को समान रूप से सुझाव दिए गए हैं। दोनों के लिए अलग-अलग किस्म की व्यवस्थाओं का निर्देश है। जो सुझाव दिए गए हैं वे व्यवहारिक हैं। वात्स्यायन इन्हें नैतिकता के नजरिए से नहीं देखते। इन सुझावों में भिन्न किस्म की काम मुद्राओं का व्यवस्थित विवेचन किया गया है। अधिकांश काम मुद्राओं के बारे में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष किसी भी रूप में नैतिक निष्कर्ष नहीं दिया गया है। इसके बावजूद काम मुद्राओं को बताते हुए नैतिक आकांक्षाओं को समाहित कर लिया गया है। कामसूत्र की बुनियादी चिन्ता है समाज को एक व्यवस्था में बांधना , नियमित करना। स्त्री-पुरूष संबंधों को सामाजिकता के पैमाने से व्याख्यायित करना। स्त्री और पुरूष की दो भिन्न लिंग,देशज अवस्था,अभिरूचियों और मूल्यबोध की भिन्नता को स्वीकार किया गया है। भिन्नता और सहिष्णुता इसका बुनियादी आधार है।  
   (लेखक - जगदीश्‍वर चतुर्वेदी, सुधासिंह ) 

रविवार, 9 दिसंबर 2012

अपाहिज थे तैमूरलंग, लेकिन जीता जहां


 रविवार, 9 दिसंबर, 2012 को 12:19 IST तक के समाचार
विकलांगता तैमूरलंग के रास्ते में कोई बाधा नहीं बनी
तैमूरलंग इतिहास में एक खूनी योद्धा के तौर पर मशहूर हुए. 14वीं शताब्दी में उन्होंने युद्ध के मैदान में कई देशों की जीता. कहते हैं कि तैमूरलंग को अपने दुश्मनों के सिर काटकर जमा करने का शौक था.
‘तैमूरलंग: इस्लाम की तलवार, विश्व विजेता’ के लेखक जस्टिन मारोज्जी के मुताबिक वह जमाना ऐसा था कि यु्द्ध बाहुबल से लड़ा जाता था, बम और बंदूकों के सहारे नहीं. ऐसे में तैमूरलंग की उपलब्धि किसी को भी अचरज में डाल सकती है.
अगर इतिहास के महान योद्धाओं और विजेताओं के बारे में सोचें तो चंगेज़ ख़ान और सिकंदर महान के नाम याद आते हैं. लेकिन अगर आप मध्य एशियाई और मुस्लिम देशों के बारे में थोड़ा बहुत भी जानते होंगे तो ये सूची तैमूरलंग के बिना पूरी नहीं होगी.
तैमूरलंग का जन्म समरकंद में 1336 में हुआ था. ये इलाका अब उजबेकिस्तान के नाम से मशहूर है. कई मायनों में तैमूरलंग सिकंदर महान और चंगेज़ ख़ान से कहीं ज्यादा चमकदार शख्सियत के मालिक थे.

मामूली चोर थे तैमूरलंग

हालांकि सिकंदर की तरह तैमूरलंग राजपरिवार में पैदा नहीं हुए, बल्कि उनका जन्म एक आम परिवार में हुआ था. तैमूरलंग एक मामूली चोर थे, जो मध्य एशिया के मैदानों और पहाड़ियों से भेड़ों की चोरी किया करते थे.
चंगेज़ ख़ान की तरह तैमूरलंग के पास कोई सिपाही भी नहीं था. लेकिन उन्होंने आम झगड़ालू लोगों की मदद से एक बेहतरीन सेना बना ली जो किसी अचरज से कम नहीं था.
जब तैमूरलंग 1402 में सुल्तान बायाजिद प्रथम के खिलाफ युद्ध मैदान में उतरे, तब उनके पास भारी भरकम सेना थी जिसमें अर्मेनिया से अफगानिस्तान और समरकंद से लेकर सर्बिया तक के सैनिक शामिल थे.
"वह एक योद्धा थे, जो एक किसान से एशिया के सिंहासन पर काबिज हुआ. उसकी विकलांगता ने उसके रवैये और हौसले को प्रभावित नहीं किया. उसने अपनी दुर्बलताओं पर भी विजय प्राप्त कर ली थी."
एडवर्ड गिब्बन, 18वीं सदी के इतिहासकार
तैमूरलंग अपने जीवन में इन मुश्किलों से पार पाने में कामयाब रहे लेकिन सबसे हैरानी वाली बात यह है कि वे विकलांग थे. आपको भले यकीन नहीं हो लेकिन हकीकत यही है कि उनके शरीर का दायां हिस्सा पूरी तरह से दुरुस्त नहीं था.

हादसे में हुए विकलांग

जन्म के समय उनका नाम तैमूर रखा गया था. तैमूर का मतलब लोहा होता है. आगे चलकर लोग उन्हें फारसी में मजाक मजाक में तैमूर-ए-लंग (लंगड़ा तैमूर) कहने लगे.
इस मजाक की शुरुआत भी तब हुई जब युवावस्था में उनके शरीर का दाहिना हिस्सा बुरी तरह घायल हो गया था. इसके बाद यही नाम बिगड़ते बिगड़ते तैमूरलंग हो गया.
लेकिन तैमूरलंग के सफ़र में उनकी शारीरिक विकलांगता आड़े नहीं आई, जबकि वह जमाना ऐसा था जब राजनीतिक सत्ता हासिल करने के लिए शारीरिक सौष्ठव भी जरूरी था.
युवा तैमूरलंग के बारे में कहा जाता है कि वह महज एक हाथ से तलवार पकड़ सकते थे. ऐसे में ये समझ से बाहर है कि तैमूरलंग ने खुद को हाथ से हाथ की लड़ाई और घुड़सवारी और तीरंदाज़ी के लायक कैसे बनाया होगा.

समरकंद स्थित तैमूरलंग का मक़बरा
इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं कि तैमूरलंग बुरी तरह घायल होने के बाद विकलांग हो गए थे. हालांकि इस बात पर अनिश्चितता जरूर है कि उनके साथ क्या हादसा हुआ था.
वैसे अनुमान यह है कि यह हादसा 1363 के करीब हुआ था. तब तैमूरलंग भाड़े के मजदूर के तौर पर खुर्शान में पड़ने वाले खानों में काम कर रहे थे, दक्षिण पश्चिम अफगानिस्तान में स्थित इस हिस्से को आजकल मौत का रेगिस्तान कहा जाता है.
एक अन्य स्रोत- लगभग शत्रुता वाला भाव रखने वाले 15वीं शताब्दी के सीरियाई इतिहासकार इब्ने अरब शाह के मुताबिक एक भेड़ चराने वाले चरवाहा ने भेड़ चुराते हुए तैमूरलंग को अपने तीर से घायल कर दिया था. चरवाहे का एक तीर तैमूर के कंधे पर लगा था और दूसरा तीर कूल्हे पर.
सीरियाई इतिहासकार ने तिरस्कारपूर्ण अंदाज में लिखा है, “पूरी तरह से घायल होने से तैमूरलंग की गरीबी बढ़ गई. उसकी दुष्टता भी बढ़ी और रोष भी बढ़ता गया.”
स्पेनिश राजदूत क्लेविजो ने 1404 में समरकंद का दौरा किया था. उन्होंने लिखा है कि सिस्तान के घुड़सवारों का सामना करते हुए तैमूरलंग घायल हुए थे.
उनके मुताबिक, “दुश्मनों ने तैमूरलंग को घोड़े से गिरा दिया और उनके दाहिने पैर को जख्मी कर दिया, इसके चलते वह जीवन भर लंगड़ाते रहे, बाद में उनका दाहिना हाथ भी जख्मी हो गया. उन्होंने अपने हाथ की दो उंगलियां गंवाई थी.”
सोवियत पुरातत्वविदों का एक दल जिसका नेतृत्व मिखाइल गेरिसिमोव कर रहे थे, ने 1941 में समरकंद स्थित तैमूरलंग के खूबसूरत मक़बरे को खुदवाया था और पाया कि वे लंगड़े थे लेकिन 5 फुट 7 इंच का उनका शरीर कसा हुआ था.

उजबेकिस्तान में लगी तैमूरलंग की प्रतिमा
उनका दाहिना पैर, जहां जांघ की हड्डी और घुटने मिलते हैं, वह जख्मी था. इसके चलते उनका दाहिना पैर बाएं पैर के मुकाबले छोटा था. यही वजह है कि उनका नाम 'लंगड़ा' तैमूर पड़ गया था.

विकलांगता नहीं बनी बाधा

चलते समय उन्हें अपने दाहिने पांव को घसीटना पड़ता था. इसके अलावा उनका बायां कंधा दाएं कंधे के मुक़ाबले कहीं ज़्यादा ऊंचा था. उनके दाहिने हाथ और कोहनी भी बाद में ज़ख्मी हो गए.
"पूरी तरह से घायल होने से तैमूरलंग की गरीबी बढ़ गई. उसकी दुष्टता भी बढ़ी और रोष भी बढ़ता गया."
इब्ने अरब शाह, 15वीं सदी के सीरियाई इतिहासकार
बावजूद इसके 14वीं शताब्दी के उनके दुश्मन जिनमें तुर्की, बगदाद और सीरिया के शासक शामिल थे, उनका मजाक उड़ाते थे लेकिन युद्ध में तैमूरलंग को हरा पाना मजाक उड़ाने जितना आसान कभी नहीं रहा.
तैमूरलंग के कट्टर आलोचक रहे अरबशाह ने भी माना है कि तैमूरलंग में ताकत और साहस कूट कूट कर भरा हुआ था और उन्हें देखकर दूसरों में भय और आदेश पालन का भाव मन में आता था.

कभी नहीं हारे तैमूरलंग

18वीं शताब्दी के इतिहासकार एडवर्ड गिब्बन ने भी तैमूरलंग की काफी प्रशंसा की है. गिब्बन के मुताबिक तैमूरलंग की सैन्य काबलियत को कभी स्वीकार नहीं किया गया.
गिब्बन ने लिखा है, “जिन देशों पर उन्होंने अपनी विजय पताका फहराई, वहां भी जाने अनजाने में तैमूरलंग के जन्म, उनके चरित्र, व्यक्तित्व और यहां तक कि उनके नाम तैमूरलंग के बारे में भी झूठी कहानियां प्रचारित हुईं.”
गिब्बन ने आगे लिखा है, “ लेकिन वास्तविकता में वह एक योद्धा थे, जो एक किसान से एशिया के सिंहासन पर काबिज हुआ. विकलांगता ने उनके रवैये और हौसले को प्रभावित नहीं किया. उन्होंने अपनी दुर्बलताओं पर भी विजय प्राप्त कर ली थी.”
जब तैमूरलंग का 1405 में निधन हुआ था, तब चीन के राजा मिंग के ख़िलाफ युद्ध के लिए वे रास्ते में थे. तब तक वे 35 साल तक युद्ध के मैदान में लगातार जीत हासिल करते रहे.
अपनी शारीरिक दुर्बलताओं से पार पा कर विश्व विजेता बनने का ऐसा दूसरा उदाहरण नजर नहीं आता.

इसे भी पढ़ें

संबंधित समाचार

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012

अगर तुम दोनों न होतीं

सोचती हूं अगर तुम दोनों न होतीं तो मैं शायद कभी इतने अच्छे से नहीं जान पाती कि जुड़वा लोगों की ज़िंदगी कैसी होती है... शुक्रिया तुम्हारा, कि तुम दोनों ने ये मौक़ा मुझे दिया...
तुम्हारे जन्मदिन पर ये कविता तुम्हारे लिए.. Ankita Sinha और Akanksha Sinha...

बात है ये एक बार की
एक अजनबी शहर
और कुछ यार भी
इनके लिए एक नई ख़बर सी
शहर में आई दो लड़की।
एक सिक्के की दो पहलू वो
एक है सूरत
पर शख्सियत हैं दो
कभी सादा मिजाज़
कभी रहती हैं तड़की भड़की
शहर में आई दो लड़की।
आते आते यहां वो
संग अपने बैग में,
ले आई थोड़ा सा पटना
पुरानी ज़िंदगी भी
शहर में आई दो लड़की।
नाचती वो गाती भी
घूमती और घुमाती भी
किस्से ज़माने के सुनाती
बार्बी ब्रांड की गुड़िया सी
शहर में आई दो लड़की।
दोस्तों की चहेती
कलीग्स की वो लाडली
एक खिली मुस्कुराहट
एक दबी घबराहट
दो पैकिंग में एक तोहफे सी
शहर में आई दो लड़की ।
— with Akanksha Sinha and 3 others.
सोचती हूं अगर तुम दोनों न होतीं तो मैं शायद कभी इतने अच्छे से नहीं जान पाती कि जुड़वा लोगों की ज़िंदगी कैसी होती है... शुक्रिया तुम्हारा, कि तुम दोनों ने ये मौक़ा मुझे दिया...
तुम्हारे जन्मदिन पर ये कविता तुम्हारे लिए.. @[100002242478325:2048:Ankita Sinha] और @[100002511841501:2048:Akanksha Sinha]...

बात है ये एक बार की
एक अजनबी शहर
और कुछ यार भी
इनके लिए एक नई ख़बर सी
शहर में आई दो लड़की।
एक सिक्के की दो पहलू वो
एक है सूरत
पर शख्सियत हैं दो
कभी सादा मिजाज़ 
कभी रहती हैं तड़की भड़की 
शहर में आई दो लड़की।
आते आते यहां वो
संग अपने बैग में,
ले आई थोड़ा सा पटना 
पुरानी ज़िंदगी भी
शहर में आई दो लड़की।
नाचती वो गाती भी
घूमती और घुमाती भी
किस्से ज़माने के सुनाती
बार्बी ब्रांड की गुड़िया सी
शहर में आई दो लड़की।
दोस्तों की चहेती
कलीग्स की वो लाडली
एक खिली मुस्कुराहट
एक दबी घबराहट
दो पैकिंग में एक तोहफे सी
शहर में आई दो लड़की ।
Like · · · 16 hours ago ·

गुरुवार, 6 दिसंबर 2012

गजंल / -सुरेश नीरव


-सुरेश नीरव
ग़ज़ल-
नरम आहटके पर्वत से उतरकर भोर आई है
किरण के फूल सतरंगी नयन में भर के लाई है
छतों पर फिर से मौसम के ध्वजा ख़ुशबू ने लहराई
कि चेहरा सर्द झरनों में हवा धोकर के आई है
दरख्तों के मुहल्ले में हुई फ़ूलों की बारिश-सी
है बरकत आसमानों की जो कुदरत ने कमाई है
है दीवाने समंदर में जो मोती ढ़ूंढने जाते
वो सागर आंख में पूरा चुरा के साथ लाई है
है उसके होंठ मखमल के नरम लहजा है बातों का
वो नख़रों की ग़ज़ल पूरी अदाओं की रुबाई है।
-सुरेश नीरव
ग़ज़ल-
नरम आहटके पर्वत से उतरकर भोर आई है
किरण के फूल सतरंगी नयन में भर के लाई है
छतों पर फिर से मौसम के ध्वजा ख़ुशबू ने लहराई
कि चेहरा सर्द झरनों में हवा धोकर के आई है
दरख्तों के मुहल्ले में हुई फ़ूलों की बारिश-सी
है बरकत आसमानों की जो कुदरत ने कमाई है
है दीवाने समंदर में जो मोती ढ़ूंढने जाते
वो सागर आंख में पूरा चुरा के साथ लाई है
है उसके होंठ मखमल के नरम लहजा है बातों का
वो नख़रों की ग़ज़ल पूरी अदाओं की रुबाई है।
-सुरेश नीरव

मंगलवार, 4 दिसंबर 2012

सुदामा पांडेय 'धूमिल'




मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुदामा पाण्डेय धूमिल हिंदी की समकालीन कविता के दौर के मील के पत्थर सरीखे कवियों में एक है. उनकी कविताओं में आजादी के सपनों के मोहभंग की पीड़ा और आक्रोश की सबसे सशक्त अभिव्यक्ति मिलती है. व्यवस्था जिसने जनता को छला है,उसको आइना दिखाना मानों धूमिल की कविताओं का परम लक्ष्य है.
धूमिल का जन्म वाराणसी के पास खेवली गांव में हुआ था| उनका मूल नाम सुदामा पांडेय था| धूमिल नाम से वे जीवन भर कवितायें लिखते रहे| सन् १९५८ मे आई टी आई (वाराणसी) से विद्युत डिप्लोमा लेकर वे वहीं विदयुत अनुदेशक बन गये| ३८ वर्ष की अल्पायु मे ही ब्रेन ट्यूमर से उनकी मृत्यु हो गई|
सन १९६० के बाद की हिंदी कविता में जिस मोहभंग की शुरूआत हुई थी, धूमिल उसकी अभिव्यक्ति करने वाले अंत्यत प्रभावशाली कवि है| उनकी कविता में परंपरा, सभ्यता, सुरुचि, शालीनता और भद्रता का विरोध है, क्योंकि इन सबकी आड् मे जो ह्र्दय पलता है, उसे धूमिल पहचानते हैं| कवि धूमिल यह भी जानते हैं कि व्यवस्था अपनी रक्षा के लिये इन सबका उपयोग करती है, इसलिये वे इन सबका विरोध करते हैं| इस विरोध के कारण उनकी कविता में एक प्रकार की आक्रामकता मिलती है| किंतु उससे उनकी उनकी कविता की प्रभावशीलता बढती है| धूमिल अकविता आन्दोलन के प्रमुक कवियों में से एक हैं| धूमिल अपनी कविता के माध्यम से एक ऐसी काव्य भाषा विकसित करते है जो नई कविता के दौर की काव्य- भाषा की रुमानियत, अतिशय कल्पनाशीलता और जटिल बिंबधर्मिता से मुक्त है। उनकी भाषा काव्य-सत्य को जीवन सत्य के अधिकाधिक निकट लाती है।
धूमिल के तीन काव्य-संग्रह प्रकाशित हैं – संसद से सड़क तक, कल सुनना मुझे और सुदामा पांडे का प्रजातंत्र। उन्हें मरणोपरांत १९७९ में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
धूमिल की कुछ सबसे उल्लखनीय कवितायेँ हैं- मोचीराम, बीस साल बाद आदि.

बाहरी कड़ियाँ

सुदामा पाण्डेय "धूमिल" की "एकांत-कथा






Anonymous - Sep 9, 2008
सुदामा पाण्डेय "धूमिल" की "एकांत-कथा
मेरे पास उत्तेजित होने के लिये कुछ भी नहीं है-
न कोकशास्त्र की किताबें,
न युद्ध की बात,
न गद्देदार बिस्तर,
न टाँगें, न रात
चाँदनी,
कुछ भी नहीं.

बलात्कार के बाद की आत्मीयता
मुझे शोक में भर गई है,
मेरी शालीनता-मेरी ज़रूरत है,
जो मुझे अक्सर नंगा कर गयी है.

जब कभी,
जहाँ कहीं जाता हूँ,
अचूक उदंडता के साथ देहों को,
छायाओं की ओर सरकते पाता हूँ,
भट्ठियाँ सब जगह हैं,
सभी लोग सेंकते हैं शील,
उम्र की रपटती ढलानों पर,
ठोकते हैं जगह जगह कील,
कि अनुभव ठहर सकें.

अक्सर लोग आपस में बुनते हैं,
गहरा तनाव;
वह शायद इसलिये कि थोड़ी देर ही सही,
मृत्यु से उबर सकें.

मेरी दृष्टि जब भी कभी
ज़िन्दगी के काले कोनों में पड़ी है
मैंने वहाँ देखी है-
एक अन्धी ढलान,
बैलगाड़ियों को पीठ पर लादकर खड़ी है,
( जिनमें व्यक्तित्व के सूखे कंकाल हैं)

वैसे यह सच है-
जब
सड़कों पर होता हूँ,
बहसों में होता हूँ,
रह रह कर चहकता हूँ,
लेकिन हर बार वापस घर लौटकर
कमरे के अपने एकांत में
जूते से निकाले गये पाँव सा
महकता हूँ...

-"धूमिल"

रविवार, 2 दिसंबर 2012

इस शहर में / अर्चना राज








उम्र गुजरी है मेरी भी इस शहर मे
है मुझे भी भान इसकी आदतों का
तैरती रंगीनिया किस-किस गली मे
और पैठी है कहाँ गहरी उदासी ,

एक मकतब है मेरी यादों का इसमे
एक तेरी शाम मेरे नाम की है
एक ही दरिया है इसकी सरहदों मे
है दफन जिसमे मेरी बेताबियाँ भी ,

एक है वो भी गली तेरे मकाँ की
एक मेरी खिड़कियों का मौन हिस्सा
लौटकर आने पे तेरे बेसबब ही
शोर करता था जो मेरी धडकनों मे ,

एक ही खुशबू है इस पूरे शहर मे
जो मेरे कपड़ों मे है महफूज अब तक
एक ही आहट सुनी है मैंने अब तक
एक ही स्पर्श है मेरी रगों मे ,

कुछ खयाल-ओ-ख्वाब भी है
कुछ इबादत भी कहीं है
एक लंबी नज़्म के टूटे से टुकड़े
तैरते हैं अब भी इस बाग-ए-चमन मे ,

और है हर रात की मायूसियाँ भी
एक आहट की अभी उम्मीद भी है
रात गहराने तलक जिंदा थीं सांसें
मौत की ख़्वाहिश दस्तावेज़ सी हैं ,

उम्र जो गुजरी है मेरी इस शहर मे
तेरे आँखों की नमी का सिलसिला है !!

अर्चना राज

कूट नीति

 *कूटने से बढ़ती है -इम्युनिटी पॉवर*                 *दादा जी से पूछा*     *कि पहले लोग बहुत कम*           *बीमार  होते थे ?*            *तो...