बुधवार, 19 मई 2021

डॉ नागेश पाण्डेय संजय और बाल साहित्य

मान्यवर,?/ आपको इस श्रमसाध्य अद्यतन कार्य पर मेरी हार्दिक बधाई! 

हिंदी बाल साहित्य पर वर्ष 2011 तक के 125 शोधप्रबंधों की विषयगत जानकारी पहली बार मेरे आलेख 'बाल साहित्य में अनुसंधान' शीर्षक से डॉ. गिरिराज शरण अग्रवाल द्वारा संपादित 'शोध दिशा', सितंबर 2011 (अंक 15)  में प्रकाशित हुई थी। उक्त आलेख मेरी पुस्तक 'बाल साहित्य : सृजन और समीक्षा' (2012) तथा आठ खण्डों में आए 'भारतीय बाल साहित्य कोश' (संपादक डॉ सुरेश गौतम) में भी संकलित है। 

मैंने बाल साहित्य के क्षेत्र में सम्पन्न लघु शोध प्रबंधों पर पहली बार आलेख तैयार किया था, जो बाल वाटिका, जून 2004 अंक में डॉ.भैरूंलाल गर्ग जी ने प्रकाशित किया था। यह आलेख भी मेरी उक्त पुस्तक में संकलित है। 

ध्यातव्य है, बाल साहित्य में शोध की शुरुआत 1952 में लघु शोध प्रबंध से ही हुई थी। बाद में भारत मे बाल साहित्य पर पी-एच.डी. उपाधि हेतु सबसे पहला शोध 1960 में कोलकाता विश्वविद्यालय से आशा गंगोपाध्याय ने बांग्ला में किया था। हिंदी में बाल साहित्य पर शोध की शुरुआत भले ही बाद में हुई किन्तु आज हिंदी में सर्वाधिक कार्य हो चुका है। 

बाल साहित्य शोध प्रबंधों के सार संक्षेप सबसे पहले डॉ. हरिकृष्ण देवसरे जी द्वारा संपादित पुस्तक बाल साहित्य रचना और समीक्षा (1979) में प्रकाशित हुए थे। इसके बाद बाल दर्शन, मासिक पत्रिका, कानपुर ने भी शोध सार प्रकाशित करने के लिए नियमित स्तम्भ 'बाल साहित्य अनुसंधान परिचय'  जून 1993 से प्रारम्भ किया था। 

बाल साहित्य के क्षेत्र में अनुसंधान की आशातीत प्रगति नि:सन्देह गौरवपूर्ण है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

साहिर लुधियानवी ,जावेद अख्तर और 200 रूपये

 एक दौर था.. जब जावेद अख़्तर के दिन मुश्किल में गुज़र रहे थे ।  ऐसे में उन्होंने साहिर से मदद लेने का फैसला किया। फोन किया और वक़्त लेकर उनसे...