सोमवार, 23 जनवरी 2023

लहसुन का प्रयोग

 रात को  से पहले कुछ दिन लहसून खाने से शरीर में क्या तब्दीली आती है?

💠💠💠💠💠


लहसुन का प्रयोग हर घर में सब्जी बनाते समय किया जाता है। कच्चे लहसुन में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर को बीमारियों से लडने की शक्ति प्रदान करता है। लहसुन का रोजाना सेवन स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना गया है।


रात को सोने से पहले कुछ दिन लहसुन खाने से शरीर में जो तब्दीलियां आती है, वह इस प्रकार हैं:-


1. लहसुन में पोषक तत्व होने के कारण यह पुरषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करता है और मेल हार्मोन में भी इजाफा करता है।


2. यह खाना पचाने में मदद करता है। कब्ज और पेट गैस से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है।


3. लहसुन का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करता और दिल की बीमारियों को ठीक करता है। इसके रोजाना सेवन से हृदय सेहतमंद बना रहता है।


4. हमारे शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और संक्रामक बीमारियों में भी लाभकारी है ‌


5. तनाव और ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करता है।


6. लहसुन के रोजाना सेवन से सर्दी और खांसी में बचाव होता है।


7. लहसुन के रोजाना सेवन करने से चेहरे पर चमक रहती है और भूख भी अच्छी लगती हैं।


8. लहसुन का प्रभाव सारे शरीर पर होता है। यह रक्त, ताकत और वीर्य बढ़ाने वाला है ‌


9. लहसुन का सेवन करने से क्षय रोग (टीबी) पास नहीं आता।क्षय रोग के लिए लहसुन एक वरदान है।


10. रात को नींद अच्छी आती है और रात को निकलने वाले पसीने को रोकता है।


11. जिन लड़कियों के वक्षस्थल का विकास ठीक तरह से न हो रहा हो उन्हें लहसुन का रोजाना सेवन करना चाहिए।


12. लहसुन का रोजाना सेवन करने से स्वप्नदोष की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।


13. इसके सेवन से पीलिया रोग भी ठीक हो जाता है और पेट के कैंसर होने का खतरा मिट जाता है।


14. यदि लहसुन का सेवन नियमित रूप किया जाए तो असमय ही बुढ़ापे का शिकार होने से बचा जा सकता है।


लहसुन खाने के बाद धनिया चबाने से इसकी गंध नहीं आती।


रात को खाना खाने के एक घंटे बाद लहसुन की 1–2 कलियां छीलकर चबा-चबाकर पानी के साथ निगल जाए। या इसे किसी चीज से पीसकर भी सेवन कर सकते हैं। तीन महीने इसका सेवन करें। 1–2 लहसुन की कलियां तो आप रोजाना भी ले सकते हैं। ज्यादा गर्मियों में एक क्लीं का ही सेवन करें।


लहसुन खाने से आने वाली गंध को दूर करने के लिए लहसुन को सुबह के समय पानी में भी भिगो सकते हैं।


(लहसुन की 50 ग्राम कलियां छीलकर शहद में डाल दें और ढक्कन को अच्छी तरह बंद कर दें। 10 दिन के बाद 1–2 कलियां रोजाना रात को सोने से पहले सेवन करें। यह एक सर्दियों का तोहफा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किशोर कुमार कौशल की 10 कविताएं

1. जाने किस धुन में जीते हैं दफ़्तर आते-जाते लोग।  कैसे-कैसे विष पीते हैं दफ़्तर आते-जाते लोग।।  वेतन के दिन भर जाते हैं इनके बटुए जेब मगर। ...