सोमवार, 14 नवंबर 2022

हिंदी व्यंग्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर निम्न दो पुरस्कारों की घोषणा

 हिंदी साहित्य एवम व्यंग्य संस्थान रायपुर, छत्तीसगढ़ एवं डॉ. माया ठाकुर फाउंडेशन रायपुर, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी व्यंग्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर निम्न दो पुरस्कारों की घोषणा की जा रही है - 


(1) कबीर साहित्य सम्मान (2023) सम्मान राशि - 11000 ₹

स्मृति डॉ.  माया ठाकुर धर्मपत्नी डॉ. महेंद्र कुमार ठाकुर

समग्र व्यंग्य लेखन पर दिया जाएगा।

(2) हरिशंकर परसाई व्यंग्य सम्मान (2023) सम्मान राशि - 11000 ₹ 

स्मृति किरण चौबे धर्मपत्नी राजशेखर चौबे 

समग्र व्यंग्य लेखन पर दिया जाएगा। 

दोनों ही पुरस्कार व्यंग्य विधा पर दिए जाने हैं। दोनों पुरस्कारों के लिए एक अलग-अलग प्रविष्टि भेजना अनिवार्य है। 

उपरोक्त दोनों पुरस्कारों के लिए व्यंग्यकार स्वयं अपने नाम की संस्तुति कर सकता है या अन्य कोई भी व्यक्ति या संस्था किसी व्यंग्यकार की अनुशंसा कर सकता है। इसमे लेखक का पूरा बायोडाटा, प्रकाशित पुस्तकों की सूची, तीन से पाँच (अधिकतम पाँच) चयनित पुस्तकों की दो-दो प्रतियाँ, इनके अतिरिक्त अन्य कोई विवरण जो आप देना चाहें, अपेक्षित हैं। पुस्तकें भेजना अनिवार्य नहीं है। अतः कोई भी लेखक अपनी प्रविष्टि भेज सकता है।

20 दिसंबर 2022 तक प्राप्त प्रविष्टियों पर ही विचार किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के व्यक्ति या संस्था द्वारा साहित्य, समाज सेवा, खेल व अन्य किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य द्वारा समाज में एक नई चेतना एवं जागरूकता के साथ समाज को नई दिशा देने वाले व्यक्तियों व संस्था को सम्मानित करने के उद्देश्य से निम्न पुरस्कारों की घोषणा की जा रही है। सभी पुरस्कारों के लिए अलग-अलग प्राप्त प्रविष्टियों पर ही विचार किया जाएगा।  

(1) छत्तीसगढ़ गौरव (2023) - गिफ़्ट हैंपर 

छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले किसी भी संस्था या व्यक्ति को दिया जाएगा।

(2) छत्तीसगढ़ साहित्य सम्मान 2023

सम्मान राशि 2100 ₹

छत्तीसगढ़ के साहित्यकार को उनके समग्र लेखन के आधार पर दिया जाएगा।

(3) छत्तीसगढ़ समाज सेवा सम्मान 2023

सम्मान राशि 2100 ₹ 

छत्तीसगढ़ के किसी व्यक्ति या संस्था को उनके द्वारा छत्तीसगढ़ में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिया जाएगा।

(4) छत्तीसगढ़ खेल सम्मान 2023

सम्मान राशि 2100 ₹ 

छत्तीसगढ़ के किसी खिलाड़ी को उनके द्वारा किसी भी खेल में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा।

पहले दोनों पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर और अन्य चारों पुरस्कार छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए सुरक्षित रहेंगे।

छत्तीसगढ़ गौरव 2023 के लिए व्यक्ति या संस्था का चयन,  चयन समिति द्वारा किया जाएगा। अन्य पुरस्कारों के लिए व्यक्ति या संस्था स्वयं अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं या अन्य कोई भी उनके नाम की अनुशंसा कर सकता है।

इसमें  सम्मान के साथ ही  स्मृति चिन्ह, सर्टिफिकेट, शाल ,श्रीफल भी फरवरी 2023 में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह में निर्णायक मंडल द्वारा चयनित व्यक्तियों / संस्था  को दिया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष श्री राजशेखर चौबे जी ने जानकारी दी है कि इच्छुक व्यक्ति/ संस्था अपनी पूर्ण संस्तुति संस्थान के निम्नलिखित पते पर प्रविष्टि हेतु भेज सकते हैं। सभी पुरस्कारों के लिए निर्णायक समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

अपनी प्रकाशित पुस्तक की दो प्रतियाँ अपने बायोडाटा के साथ 20 दिसम्बर 2022 तक निम्न पते पर प्रेषित किया जा सकता है ।

निर्धारित तिथि यानी 20 दिसंबर 2022 के बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। 

विशेष नोट : जिस पुरस्कार हेतु प्रविष्टि भेजी जा रही है, उसका नाम स्पष्ट अक्षरों मे सबसे ऊपर अवश्य लिखें।

पता - 

हिंदी साहित्य एवं व्यंग्य संस्थान रायपुर 

राजशेखर चौबे

 (फोन- 9425596643 ) 295/A  रोहिणीपुरम रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492010

अथवा

डॉ महेंद्र कुमार ठाकुर ( फोन 9425503229 )

HIG 19, सेक्टर 3,गायत्री नगर, स्टेट बैंक के पास, रायपुर,छत्तीसगढ़।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किशोर कुमार कौशल की 10 कविताएं

1. जाने किस धुन में जीते हैं दफ़्तर आते-जाते लोग।  कैसे-कैसे विष पीते हैं दफ़्तर आते-जाते लोग।।  वेतन के दिन भर जाते हैं इनके बटुए जेब मगर। ...