गुरुवार, 15 दिसंबर 2022

माखन मलाई मिसरी की मधुराई, /किशोर कुमार कौशल 9899831002



 ' माखन मलाई मिसरी की मधुराई,बंसी हिय में समाई कोऊ और ना बखान्यौ ए। 


गैया हू चराई ग्वाल-बालन मिताई,ऐसौ बाँकौ जदुराई कोऊ और नाय मान्यौ ए। 


देखि चतुराई सुघराई ब्रजगोपिन की,मुदित कन्हाई नै सनेह उन सान्यौ ए। 


खोजें मीराबाई सूर लीला दरसाई,देव घनानंद गाई तौ पै महिमा ना जान्यौ ए।।

*   *   *   *   *   *   *   *   *

--- किशोर कुमार कौशल 

      9899831002

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

चिड़िया का घोंसला  सर्दियाँ आने को थीं और चिंकी चिड़िया का घोंसला पुराना हो चुका था। उसने सोचा चलो एक नया घोंसला बनाते हैं ताकि ठण्ड के दिनों ...