शनिवार, 6 अगस्त 2022

घर-घर तिरंगा फहरायें / अरविंद अकेला

 

घर-घर तिरंगा फहरायें / अरविंद अकेला 


अपनी तो दिल में यह आरजू,

घर-घर तिरंगा फहरायें,

चूमें अपनी पावन धरती को,

खुशी से सब नाचे गायें।

      अपनी तो दिल में...।


बड़ी मुश्किल से पायी आजादी,

इसे कभी भूल नहीं जायें,

रखें देश की हर सीमा सुरझित,

मिलकर सभी यह कसमें  खायें।

       अपनी तो दिल में...।


नहीं पालें गद्दार गाँव-शहर में,

नहीं आतंकी को घर में बसायें,

जहाँ कहीं दिखे कोई आतंकी,

अतिशीघ्र सब मार गिरायें।

       अपनी तो दिल में...।

      

हर दिल में रहे यह हिन्दुस्तान,

इसके लिए दे दें अपनी जान,

मुख पर रहे सदा वंदे मातरम,

विश्व विजयी तिरंगा लहरायें।

      अपनी तो दिल में...।

         ------0-----

      अरविन्द अकेला,पूर्वी रामकृष्ण नगर,पटना-27

1 टिप्पणी:

किशोर कुमार कौशल की 10 कविताएं

1. जाने किस धुन में जीते हैं दफ़्तर आते-जाते लोग।  कैसे-कैसे विष पीते हैं दफ़्तर आते-जाते लोग।।  वेतन के दिन भर जाते हैं इनके बटुए जेब मगर। ...