शुक्रवार, 23 सितंबर 2022

शब्द निष्ठा सम्मान-2023* अजमेर



*शब्द निष्ठा सम्मान-2023* अजमेर 



आचार्य रत्न लाल विद्यानुग स्मृति अखिल भारतीय स्तर एवं स्थानीय स्तर पर शब्द निष्ठा प्रतियोगिता के अन्तर्गत शब्द निष्ठा सम्मान-2023 हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जाती हैं। प्रविष्टि हेतु किसी प्रकार का शुल्क नहीं है।


*प्रतियोगिता के लिए नियम व शर्तें* 

अखिल भारतीय स्तर पर:

--------------------------------

वर्ष 2015 से आरम्भ हुई शब्द निष्ठा प्रतियोगिता के स्वरूप में इस वर्ष से महत्वपूर्ण परिवर्तन किए जा रहे हैं।

गत 8 वर्षों तक प्रतियोगिता हेतु अलग-अलग विधाओं में रचनाएँ आमंत्रित की जाती रही हैं लेकिन अब यह सिलसिला समाप्त कर प्रकाशित पुस्तकों पर ही शब्द निष्ठा सम्मान निम्नानुसार देय होंगे:

1.शब्द निष्ठा कहानी संग्रह सम्मान-2023

2.शब्द निष्ठा कविता संग्रह सम्मान-2023 

3.शब्द निष्ठा उपन्यास सम्मान-2023 

4.शब्द निष्ठा आत्मकथा सम्मान-2023 

उक्त चारों सम्मान हेतु गत तीन वर्षों अर्थात 2020/2021/ 2022 में प्रकाशित पुस्तक की सम्बन्धित विधा में लेखक को केवल एक प्रति भेजनी होगी। 

उक्त चारों विधाओं में प्रत्येक विधा के लिए एक विजेता का चयन किया जाएगा तथा सम्मान की राशि प्रत्येक विजेता के लिए ₹ 5000 होगी। 

पुस्तक प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 14 जनवरी, 2023 है।  

परिणाम घोषित करने के पश्चात् *कला रत्न भवन, अजमेर* में समारोह भी आयोजित किया जाएगा जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। समारोह में सम्मान राशि के साथ प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं संस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तकें भी भेंट की जाएंगी।

नोट- जो लेखक संयोजक को उक्त वर्षों में पुस्तकें समीक्षार्थ/अवलोकनार्थ भेज चुके हैं तथा वर्ष 2023 में प्रेषित की गई पुस्तक की विधा में प्रतियोगिता में सम्भागी बनना चाहते हैं, उन्हें पुनः पुस्तक भेजने की आवश्यकता नहीं है। वे प्रतियोगिता में भाग लेने की सहमति वाट्सएप पर भेज सकते हैं। चूँकि अब प्रतियोगिता प्रकाशित पुस्तकों पर ही होनी है अतः गत वर्ष तक विजेता रहे लेखक भी इसमें भाग ले सकते हैं लेकिन एक बार विजेता होने पर भविष्य में वे उसी विधा में भाग नहीं ले सकेंगे। 

 

स्थानीय स्तर पर:

---------------------

स्थानीय स्तर पर राजकीय अथवा गैर राजकीय सीनियर विद्यालयों में विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय के आमंत्रण/सहमति पर विद्यार्थियों में हिन्दी के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से विद्यालय में जाकर छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा ली जाएगी जिसमें हिन्दी भाषा से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाएंगे। सफल विद्यार्थियों को मौके पर ही नकद भुगतान किया जाएगा जिससे विद्यार्थी भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित हो सकेंगे, साथ ही उनमें वर्तनी की अशुद्धियों पर समुचित ध्यान देने की ललक पैदा हो सकेगी। सभी विद्यार्थियों को संस्कार बढ़ाने वाली पुस्तकें तथा विद्यालय के पुस्तकालय के लिए भी पुस्तकें भेंट की जाएंगी। 


अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता हेतु पुस्तक नीचे लिखे पते पर रजिस्टर्ड डाक से अथवा कूरियर से भेजें तथा स्थानीय स्तर पर प्रधानाचार्य निम्न मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं:

*डाॅ. अखिलेश पालरिया*

(सेवानिवृत्त प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी)

*संयोजक* 

*शब्द निष्ठा सम्मान* 

 पता:

*कला रत्न भवन,*

*पाल बीसला,*

*भरोसा अगरबत्ती ऑफिस के पास, (निकट राजा साइकिल सर्कल, फ्रेजर रोड)*

*अजमेर (राज.) 305007*


मोबाइल: 9610540526

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किशोर कुमार कौशल की 10 कविताएं

1. जाने किस धुन में जीते हैं दफ़्तर आते-जाते लोग।  कैसे-कैसे विष पीते हैं दफ़्तर आते-जाते लोग।।  वेतन के दिन भर जाते हैं इनके बटुए जेब मगर। ...